1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. disadvantages of using lip balm repeatedly

रोजाना लिप बाम लगाती हैं, तो जान लीजिए इसके 5 नुकसान

लिपबाम के फायदे
लिप बाम एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो हर उम्र की लड़की व महिला के हैंडबैग में आपको जरूर मिलेगा। आखिर हो भी क्यों न, लिप बाम  होंठों को नर्म और मुलायम बनाए रखने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी होता है। लिप बाम लगाने के कई फायदे है जैसे यह होंठों को फटने से बचाता है, होंठ खूबसूरत और नरम बने रहते है, इसके साथ ही लिप बाम आपके होंठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाए रखते हैं।
 
लेकिन जहां लिप बाम से होंठों को अनेक फायदे होते हैं, तो वहीं इसके कई नुकसान भी हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही इन्हें लगाने से पहले गौर किया होगा। तो अब लिप बाम के नुकसान भी जान लीजिए...
 
1. रोज दिन में कई बार इन्हें लगाने से आपको थोड़ी-थोड़ी देर में इन्हें लगाने की आदत पड़ सकती है। जिस वजह से आप इनका जरूरत से भी कहीं ज्यादा इस्तेमाल करने लगेंगीं।
 
2. लिप बाम में जिन केमिकल फ्रेग्नेंस का इस्तेमाल किया जाता है, वह होंठों को नुकसान पहुंचाता है।
 
3. आपके लिप बाम में यदि मेंथॉल मिला हुआ है तो यह और भी अधि‍क नुकसानदायक होगा।
 
4. इसे नियमित लगाने से आप जब भी किसी दिन इसे नहीं लगा पाएंगी तो आप अपने होंठों को हमेशा ही सूखा हुआ पाएंगी, लेकिन लिप बाम नियमित लगाने की शुरुआत करने से पहले आपके होंठ इतने कभी नहीं सूखते रहे होंगे।
 
5. लिप बाम से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।