सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 5 beauty care tips for allergy from mask
Written By

मास्क से हो रही है स्किन एलर्जी तो 5 beauty tips आपके लिए हैं

स्किन केयर टिप्स
एक ओर जहां सिर्फ सूर्य के तेज प्रकाश से बचने के लिए चेहरे को कवर किया जाता था लेकिन कोरोना काल में मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को दो मास्क लगाने पड़ रहे हैं जिससे चेहरे पर कई समस्या हो रही है। कोरोना वायरस के दौरान चेहरे पर बार-बार हाथ भी नहीं लगा सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे अपने चेहरे की देखभाल करें- 
 
1. मेकअप नहीं करें- यह बात आप जानते हैं कि आपको मास्क लगाना ही है तो किसी भी प्रकार का मेकअप न करें। इससे आपको खुजली की समस्या भी हो सकती है। मेकअप करने से चेहरे पर ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बहुत कम हो जाता है। इससे चेहरे पर फुंसी और मुंहासे होने का खतरा अधिक होता है। 
 
2. मास्क नहीं लगाएं- अकेले रहने पर मास्क नहीं लगाएं। अगर बाहर से आ रहे हैं तो अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छे से धो लें और मॉइश्चराइजिंग लाइट क्रीम लगा लें। इससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। 
 
3. टूथपेस्ट लगाएं- जी हां, अगर आपको चेहरे पर मास्क लगाने से फुंसियां हो रही है तो आप रात को फुंसियों पर टूथपेस्ट लगा सकते हैं ऐसा 1 सप्ताह तक करें। धीरे- धीरे आराम मिल जाएगा। 
 
4. नारियल तेल- अक्सर बॉडी पर रैशेज होने पर नारियल का तेल लगाया जाता है क्योंकि वह ठंडा रहता है। आपको चेहरे पर बहुत अधिक खुजली चल रही है या रैशेज  होने लगे हैं तो आप नारियल तेल लगा सकते हैं कभी भी। उससे कभी कोई नुकसान नहीं होता है। 
 
5. भाप लें- चेहरे तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने पर एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। इससे चेहरे पर नमी रहेगी, शाइनिंग रहेगी और मुहांसे भी कम हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें
Essay on Rajiv Gandhi: राजीव गांधी पर हिन्दी निबंध