बिग बी का निराला अंदाज
|
इस खबर को देखकर बड़े मियाँ इतने द्रवित हुए कि उन्होंने झटपट फैसला किया कि वो उन दोनों बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई और रहन-सहन का पूरा खर्च खुद वहन करेंगे। सच, बिग बी की इस अदा पर तो कोई भी फिदा हो सकता है।
सुष्मिता का पेशेवर अंदाज : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की अभिनय क्षमता ही उनकी एकमात्र पहचान नहीं है। दरअसल, इस पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी का पेशेवर अंदाज भी इन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है।
हाल ही में सुष्मिता ने निर्माता विजय गिलानी की अगली फिल्म के लिए ली गई अग्रिम राशि को लौटा दिया है। उन्होंने निर्धारित समय पर फिल्म की पटकथा नहीं मिलने और भूमिका बदल दिए जाने के कारण धन वापस कर दिया।
|
लेकिन पटकथा की बजाय उन्हें कुछ पेपर भेजे गए जिसमें केवल उनकी भूमिका के बारे में बताया गया था। निर्देशक द्वारा भेजे गए पेपर देखने के बाद वह काफी परेशान हो गई। आखिर में उन्होंने फिल्म से बाहर निकलने का ही फैसला कर लिया। सच में औरों से जुदा अंदाज है सुष्मिता का।
जॉन बनेंगे पर्वतारोही : जॉन अब्राहम भले ही जिस्म और धूम के बाद कुछ खास कमाल न दिखा पाए हों लेकिन बेचारे मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपनी फिल्म 'दन दना दन गोल' के लिए उन्होंने जमकर फुटबॉल का अभ्यास किया, लेकिन उनकी ये मेहनत बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
'दन दना दन गोल' में फुटबॉल खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले जॉन सोहन शाह की अगली फिल्म में पर्वतारोही की भूमिका निभा रहे हैं।
इसीलिए आजकल वो पर्वतारोहण कर रहे हैं। भैया जॉन, परफेक्शनिस्ट बनना अच्छी बात है, लेकिन अगर थोड़ी-सी मेहनत आप अपनी अभिनय क्षमता को निखारने में कर लो तो दर्शक अपने आप खुश हो जाएँगे।

