नहीं रहे एंथनी गोंजाल्विस
BBC
इस गाने के पीछे की प्रेरणा रहे संगीतकार एंथनी गोंजाल्विस का गोवा में निधन हो गया। वो 84 साल के थे। उनकी मृत्यु न्यूमोनिया के कारण हुई।
बहुत कम लोगों को मालूम है कि संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिल्म अमर अकबर एंथनी के इस मशहूर गीत ‘माइ नेम इज एंथनी गोजाल्विस’ को उन्हीं को समर्पित करते हुए संगीतबद्ध किया था।
एंथनी गोंजाल्विस मशहूर संगीत निर्देशक आरडी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल के गुरू थे।
वो म्यूजिक अरेंजर थे और उन्होंने 1950 और 1960 के दशक की कई मशहूर फिल्मों के संगीत में योगदान दिया जिनमें महल, नया दौर और दिल-लगी उल्लेखनीय हैं।
BBC
ज्योति कलश झलके, 'प्यासा' के हम आपकी आंखों में और 'महल' के आएगा आने वाले जैसे गीतों में उन्होंने म्यूजिक अरेंजर की भूमिका निभाई। ये गाने खासे मशहूर रहे।

