टूट गई सिंगुर की आखिरी आस
टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनो लंबे इंतजार और विवाद के बाद सोमवार को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतर गई। टाटा मोटर्स के इस फैसले ने भले आम लोगों और कार डीलरों में उत्साह की नई लहर पैदा कर दी हो, इससे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित सिंगुर की अंतिम आस भी टूट गई है।
यह संयोग ही है कि जिस संयंत्र में बनी नैनो बाजार में आना थी, उसे उखाड़ने का काम भी सोमवार से ही शुरू हुआ। टाटा मोटर्स ने पिछले साल 2 अक्टूबर को नैनो परियोजना समेटने का ऐलान किया था, लेकिन विगत लगभग साढ़े पाँच महीनों के दौरान सिंगुर के लोगों के मन में उम्मीद की एक हल्की सी लौ जगमगा रही थी कि शायद बाद में कंपनी यहाँ से भी नैनो का उत्पादन शुरू कर दे।
...लेकिन अब नैनो की लॉन्चिंग और संयंत्र को उखाड़ने का काम शुरू होने के बाद सिंगुर में गहरी निराशा फैल गई है। बीते साल अगस्त-सितंबर तक उत्साह से जगमगाती सिंगुर की गलियाँ अब वीरान हो चुकी हैं। संयंत्र के आसपास के इलाके में भी सन्नाटा फैला हुआ है।
बेरोजगार नौजवान : कभी इस संयंत्र में काम कर रोजी-रोटी जुटाने वाले युवक अब सूनी नजरों से अपने भविष्य के सपनों को समाधि लेते देख रहे हैं। इलाके के सुजन चटर्जी ने कहा यह सिंगुर के लिए सबसे उदास दिन है। अब तक थोड़ी-बहुत उम्मीद बची थी, लेकिन अब वह भी खत्म हो गई। सिंगुर की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधेरे में खो गया है।
आधे-अधूरे मकान, टूटी सड़कें और प्लास्टिक में लिपटी मशीनें और नैनो संयंत्र के पास फैली उदासी अपनी कहानी खुद बयान करती है। मशीनें तो यहाँ से चली जाएँगी, लेकिन आधे-अधूरे मकान शायद एक टूटे सपने के गवाह के तौर पर लंबे अरसे तक सिंगुर के जख्म हरे करते रहेंगे।
परियोजना स्थल अब बाजमेलिया और गोपालनगर गाँव के पशुओं का चारागाह बन गया है। इलाके में जमीन की आसमान छूती कीमतें एक बार फिर यथार्थ की धरती पर आ गई हैं।
नैनो परियोजना शुरू होते ही इलाके में धड़ल्ले से खुलने वाली बैंकों की शाखाओं को अब ग्राहकों का इंतजार है। यही वजह है कि रिजर्व बैंक ने अब यहाँ नई शाखा खोलने का लाइसेंस देना बंद कर दिया है।
इलाहाबाद बैंक की गोपालनगर शाखा के मैनेजर विश्वजीत भट्टाचार्य कहते हैं ‘नैनो परियोजना के दौरान रोज़ाना कई व्यापारी लॉकर माँगने आते थे, लेकिन लॉकर खाली नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता था। अब कोई भूले-भटके भी नहीं आता।
खाली दुकानें : सिंगुर बाजार में ज्यादातर दुकानों पर छह महीने पहले तक जहाँ ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं अब लोग ही नजर नहीं आते।
बंद हो चुकी अस्थायी दुकानें, सूनसान एटीएम काउंटर और चेहरों पर फैली उदासी ही अब सिंगुर की नियति बन गई है। इलाके के विद्युत सांतरा कहते हैं ‘परियोजना में काम करने के दौरान मैंने बैंक में खाता खोला था, लेकिन अब खाते में पैसा ही नहीं बचा है। एटीएम कार्ड भी काम नहीं करता।
विद्युत ने परियोजना के लिए अपनी जमीन दी थी, उसे परियोजना में काम भी मिला था। सिंगुर रेलवे स्टेशन से नैनो संयंत्र तक जाने वाली जो सड़क कभी मोटरसाइकिलों और दूसरे वाहनों के शोर से गूँजती रहती थी, वहाँ अब सन्नाटा है।
इलाके के कई युवकों ने बैंक से कर्ज लेकर मोटरसाइकिल वैन खरीदी थी, लेकिन अब कोई यात्री ही नहीं है। बैंक का कर्ज बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसे ही एक युवक संदीप डे कहते हैं दो साल पहले परियोजना के शुरू होने पर लगभग सौ युवकों ने ऐसी वैनें खरीदीं थीं, तब यहाँ यात्रियों की भरमार थी, लेकिन सितंबर में संयंत्र का काम ठप होने के बाद यात्री घटने लगे और अब तो कोई यहाँ आता ही नहीं।
परियोजना स्थल पर खाने-पीने की वस्तुओं की दुकान चलाने वाले रमेन पाखिरा कहते हैं इस परियोजना ने हमारा जीवन बदल दिया था, लेकिन अब नैनो का निर्माण कहीं और होने के कारण हमारे सपने हमेशा के लिए टूट गए हैं।
कभी रोजाना पाँच-सात सौ रुपए का सामान बेचने वाले पाखिरा अब रोजाना सौ रुपए की बिक्री के लिए भी तरस गए हैं।
परियोजना के लिए जमीन देने वाले लगभग तीन सौ लोगों ने जमीन के एवज में मिली रकम को जमा कर परियोजना के लिए कच्चे माल की आपूर्ति का काम शुरू किया था, लेकिन सितंबर में काम ठप होने के बाद उन्हें अब तक अपनी बकाया रकम नहीं मिल सकी है।
इनमें से एक गोपालदास कहते हैं कि हमारे लिए नैनो एक सपना था, जो अब पूरी तरह बिखर चुका है। वे कहते हैं कि अगर वह कार इस संयंत्र के निकली होती तो इलाके की तस्वीर ही बदल गई होती।
तस्वीर तो बदल ही गई है, लेकिन इसमें गम और उदासी के रंग ही भरे हैं। नैनो की टीस सिंगुर को लंबे समय तक सालती रहेगी।
| |
|