आगे बढ़ती भूख की कहानी
बहुत साल पहले एक तस्वीर देखी थी। एक गिद्ध, एक बच्चा, लपलपाती आँखों वाला एक निर्मम माँसखोर पक्षी और उससे थोड़ी ही दूर जमीन पर हड्डियों के ढाँचे पर खींचखाँच कर थोड़ी-सी चमड़ी पहने इंसान का एक बच्चा। दोनों ही भूखे थे।
गिद्ध की पैनी नजरें इस इंतजार में कि कब वह भूख और गरीबी से बेहाल जिंदा माँस का लोथड़ा, जो एक किलोमीटर दूर एक राहत शिविर तक कीड़े की तरह रेंगकर पहुँचने की नाकाम कोशिश कर रहा था, दम तोड़े और वह उसे नोच खाए।
भूख की कहानी कहती ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर 1993 में सूडान में पड़े भयंकर अकाल के दौरान ली गई थी और इस तस्वीर को लेने वाले फोटोग्राफर कैविन कॉर्टर को इस मानवीय त्रासदी को दुनिया के नाश्ते की टेबल तक पहुँचाने के लिए पुलिट्जर अवॉर्ड से नवाजा गया था, तब मैं स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन तस्वीर को देख कर ऐसा लगा था जैसे किसी ने लाखों सुइयों की नोक पीसकर मेरी नसों में उंड़ेल दी हो।
भयावह सच्चाई : रूह को जर्द कर देने वाली उस तस्वीर की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इनाम मिलने के ठीक तीन महीने के बाद 33 वर्षीय कॉर्टर ने आत्महत्या कर ली। वजह, कार्टर अपने ही हाथों ली उस तस्वीर की भयावह सच्चाई को स्वीकार नहीं पाए।
इनाम मिलने के बाद रातोंरात कार्टर ने दुनियाभर में नाम तो कमाया, लेकिन वहीं उनकी नैतिकता पर भी सवाल उठाया गया। उन्होंने तस्वीर लेने के बाद क्यों उस बच्चे की मदद नहीं की। कोई नहीं जानता कि वह बच्चा दो निवालों की जिंदगी तक पहुँच भी पाया या नहीं, क्या कार्टर उस तस्वीर में न दिखने वाले दूसरे गिद्ध थे।
इस सवाल की नोक कार्टर को चुभती रही और इसका जवाब वे खुद ही खुदकुशी से पहले अपनी आखिरी चिट्ठी में लिख गए। आज 15 साल के बाद एक बार फिर उस गिद्ध, उस बच्चे और उस अंतरात्मा की आवाज के शिकार फोटोग्राफर के बारे में सोच रही हूँ। इन डेढ़ दशकों में दुनिया कहाँ की कहाँ पहुँच गई है। विज्ञान, ऊर्जा, आईटी, चिकित्सा, व्यापार और विमानन सभी क्षेत्रों में बेतहाशा तरक्की हुई है, लेकिन आज भी दुनिया का हर सातवाँ आदमी पेट में भूख की आग लिए घूम रहा है।
15 साल पहले की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक 82 करोड़ लोग भूख से मजबूर थे। आज ग्लोबल हंगर इंडेक्स के ताजा आँकड़े सामने रखे हैं, जो कहते हैं कि सिर्फ विकासशील देशों में ही 90 करोड़ से ज्यादा लोग भूख का शिकार हैं। दुनिया तो तरक्की कर रही थी तो फिर यह आठ करोड़ से भी ज्यादा भूखे लोग, या कहूँ कि एक पूरा जर्मनी देश, कहाँ से आ गया।
तरक्की और भूख : मैं सोच रही हूँ कि वह तरक्की कहाँ है या फिर दुनिया में गिद्धों की संख्या में भी तरक्की हो गई है। जब से याद पड़ता है तब से दुनिया में गरीबी कम करने और भूख मिटाने के नारे और वादे सुनती आ रही हूँ।
सरकारें, नेता, गैर सरकारी एजेंसियाँ, नीतियाँ बनाने वाले संस्थान न जाने कब से साल दर साल भूख और गरीबी को जड़ से मिटाने के लक्ष्य तय करते आ रहे हैं, राहत देने के वादे करते आ रहे हैं, लेकिन दुनिया के लिए हीरे उगलने वाला अफ्रीका आज भी भूखा है।
सूनी आँखों वाले बेबस लोग किसी भी धर्म जाति या देश के हों, तकलीफ होती है, लेकिन भारतीय हूँ, शायद इसलिए ये देख कर मन ज्यादा विचलित हुआ कि भुखमरी के शिकार दुनिया के सबसे ज्यादा लोग मेरे ही देश में रहते हैं। 20 करोड़ यानी भारत का लगभग हर पाँचवाँ इंसान।
मध्यप्रदेश में भूख की स्थिति अत्याधिक चिंताजनक है और उसकी गंभीरता का स्तर उतना ही है जितना कि इथोपिया या चाड में, लेकिन भारत तो इथोपिया या चाड नहीं है। इथोपिया या चाड ने इतनी तरक्की नहीं की है, जितनी भारत ने उनके पास अंतरिक्ष में प्रक्षेपण की क्षमता नहीं है, उनके फिल्म या आईटी उद्योग का नामोनिशान भी नहीं है, उनके पास अमेरिका के साथ परमाणु संधि भी नहीं है तो फिर भारत का स्थान उस सूची में 66वाँ क्यों है।
जूँ तक नहीं रेंगती : अचानक मध्यप्रदेश में सालों पहले उठा एक विवाद याद आ रहा है, जब उमा भारती ने भगवान हनुमान को केक का चढ़ावा चढ़ाया था। मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ा, विपक्षियों ने फिकरे कसे, हो हल्ला हुआ, कुछ जगह प्रदर्शन भी हुए। आज उसी राज्य में हालत खराब हैं, लेकिन भूखे लोगों के लिए कोई हो हल्ला या रैली नहीं कर रहा।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में देश के किसी भी राज्य को 'गंभीर' के स्तर से कम नहीं आँका गया है, लेकिन कहीं कोई नेता उफ करता हुआ सुनाई नहीं दे रहा है।
महाराष्ट्र में भी स्थिति चिंताजनक है, लेकिन वहाँ उत्तरी भारत या हिंदी भाषी लोगों को बाहर खदेड़ना शायद चिंता का ज्यादा गंभीर मुद्दा था। कई साल पहले उड़ीसा के कालाहांडी में पत्ते उबाल कर खाने को मजबूर या अपने बच्चों को 400 रुपए में बेच देने वाले लोगों के चेहरे टीवी पर देखे थे।
उन्हीं चैनलों और अखबारों में आजकल सोनिया गाँधी और मायावती की राजनीतिक रस्साकशी अपने बल छोड़ती ज्यादा नज़र आती है। भूख जिंदगीभर रहने वाली शायद एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज दिन में तीन बार रोटी खाने से ही हो सकता है। वक्त और तरक्की के साथ भूख भी बढ़ रही है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे तरक्की के साथ उस तस्वीर से हजारों गिद्ध भी बाहर निकल आए हैं।
| |
|