सम्बंधित जानकारी
- वाराणसी, लखनऊ, मथुरा समेत 6 जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए क्या होगा किराया
- केजरीवाल को नहीं मिला प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण, 22 जनवरी के बाद सपरिवार जाएंगे अयोध्या
- Ayodhya में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूसरे दिन सरयू तट पर कलश पूजन
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात से अयोध्या जाएंगे 5 करोड़ दीए
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, बताया सनातन परंपरा के खिलाफ
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का तीसरा दिन, गर्भगृह में विराजमान होगी रामलला की मूर्ति
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। आज रामलला की मूर्ति विधि विधान के साथ गर्भगृह में विराजमान होगी।
अनुष्ठान के तीसरे दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राण प्रतिष्ठा संकल्प लिया जाएगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन, आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश होगा।
इसके बाद पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य – प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मंडपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गंधादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।
2 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए अयोध्या में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इसके लिए वे कठिन तप कर रहे हैं।प्राण प्रतिष्ठा पूजन संबंधी जानकारी:
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 17, 2024
आज दिनांक 17 जनवरी, बुधवार को जलयात्रा भव्य रूप से हुई। भगवान श्री रामलला जी की मूर्ति की शोभायात्रा उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। मण्डप में आनन्द रामायण का पारायण प्रारम्भ हुआ।
दिनांक 18 जनवरी 2024, गुरुवार को मध्याह्न 1:20 बजे संकल्प होगा।… pic.twitter.com/DTy6jOWRIM
अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया। इसके बाद ट्रक से भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान रामभक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
16 जनवरी से शुरु हुए अनुष्ठानों का सिलसिला 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 11 पुजारी सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta











