1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. kannauj perfume will be applied to lord ram on pran pratishtha

Ayodhya Ram Mandir : कन्नौज के इत्र से महकेगी अयोध्या, भेजा गया रामलला के लिए खास इत्र

प्राकृतिक फूलों से हुआ है तैयार

Ayodhya
भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में कन्नौज की इत्र का भी उपयोग किया जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कन्नौज की इत्र से पूरी मंदिर होगी सुगंधित भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में हर राम भक्त दान स्वरूप भेंट कर रहा है, क्योंकि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम अपने घर में आ रहे हैं।

इसको लेकर हर राम भक्त में खुशी है और उत्साह है। हर राम भक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को दान स्वरूप अपने क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध चीज लेकर के अयोध्या पहुंच रहा है। श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को ये सब भेंट भी किया जा रहा है। कन्नौज से लाई गई इत्र की खास बात यह है कि यह प्राकृतिक फूलों से बनाया हुआ है।

इसमें  केवड़ा, गुलाब, बेला, चंदन का तेल अगर का तेल मिलाया गया है। स्वतंत्र गोपाल तिवारी ( इत्र रामभक्त) ने बताया कि हम यह जितनी खुशबू हम लाए हैं। भगवान राम के पूजा के लिए 22 तारीख को जो अनुष्ठान होगा प्राण प्रतिष्ठा होगी उस पूजन में काम आएगा।

यह प्राकृतिक फूलों का बना हुआ है। केवड़ा, गुलाब, बेला, सम्मा, चंदन का तेल और रुखश है। अगर का तेल,  कमल इत्र की खुशबू भी है। यह चंपत रायजी को सौंपा गया है। जो पूजा 22 तारीख को होगी उसके अनुष्ठान के लिए उसके लिए पुजारी जी को सौंप दिया गया है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
मकर संक्रांति पर गंगा सागर में 65 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी