14 लाख दीयों से बना भगवान राम का पराक्रमी रूप, युवाओं को दिया संदेश
Ayodhya ram mandir news : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।
मंत्री चौबे ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में फोटो शेयर कर बताया कि कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके जय श्री राम लिखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में, भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप में एक आकृति बनाई गई थी। यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें पराक्रमी होना चाहिए।1- आज अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की कृपा व संत महात्माओं के आशीर्वाद से साकेत महाविद्यालय में श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा 14 लाख दीयों से भव्य भगवान श्रीराम का पराक्रमी स्वरूप, श्रीरामलला मंदिर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, pic.twitter.com/R8gUe8Xwrm
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 13, 2024
चौबे ने कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले पांच से सात दिन में बनाई है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कलाकारों को बधाई दी।अयोध्या धाम के साकेत महाविद्यालय में श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा 14 लाख दीयों से भगवान श्रीराम का पराक्रमी स्वरूप, श्रीरामलला मंदिर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी छवि उकेरी गई। इस कार्य में लगे सभी कलाकारों को बधाई। pic.twitter.com/7YrPs9LoVQ
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 13, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta











