सम्बंधित जानकारी
- 5 लाख से भी कम कीमत पर लांच हुई 5 सीटर BS-6 Renault Triber
- TATA मोटर्स ने पेश की बिजली से चलने वाली कार Nexon EV, कीमत 13.99 लाख रुपए
- Maruti ने पेश किया Alto का Bs6 CNG मॉडल, कीमत 4.32 लाख रुपए
- TVS का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube, एक बार चार्ज करने पर लगाएगा 75 किलोमीटर तक दौड़
- 28 जनवरी को Tata Motors लांच करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV, एप से चला सकेंगे कार के फीचर्स
जगुआर लैंड रोवर ने भारत में लांच की नई range rover evoque, जानिए कीमत
नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने घरेलू बाजार में रेंज रोवर इवोक का नया संस्करण उतारा है।
कंपनी ने कहा कि उसने एस और आर डायनेमिक एसई के डीजल संस्करणों की डिलिवरी शुरू कर दी है। इनकी शोरूम में कीमत क्रमश: 54.94 लाख रुपए और 59.85 लाख रुपए है। इसके पेट्रोल संस्करणों की डिलिवरी भी शीघ्र शुरू होगी।
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा, 'रेंज रोवर इवोक अपनी श्रेणी में सबसे अलग व आकर्षक कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए रेंज रोवर इवोक में डिजायन तथा प्रौद्योगिकी के संदर्भ नयी चीजें जोड़ी गई हैं।'
