1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Maruti Suzuki launches BS-6 CNG version of WagonR

Maruti Suzuki ने उतारा WagonR का BS-6 CNG संस्करण, कीमतें 5.25 लाख रुपए से शुरू

Maruti Suzuki India
नई दिल्‍ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वैगनआर का बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुकूल सीएनजी संस्करण शुक्रवार को पेश किया। इसकी शोरूम कीमतें 5.25 लाख रुपए से शुरू हैं। कंपनी ने कहा कि वैगनआर एस-सीएनजी नए उत्सर्जन मानक के अनुकूल उसकी तीसरी पेशकश है।

इसमें 60 लीटर की ईंधन टंकी लगी है तथा यह 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। कंपनी ने वैगनआर एस-सीएनजी के 2 संस्करण एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) उतारे हैं, जिनकी शोरूम कीमतें क्रमश: 5.25 लाख रुपए और 5.32 लाख रुपए हैं।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, मिशन ग्रीन मिलियन की घोषणा के साथ हमने देश में पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

कंपनी ने हाल ही में संपन्न ऑटो एक्सपो में कहा था कि उसकी योजना मिशन ग्रीन मिलियन के तहत अगले कुछ साल में सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की 10 लाख इकाइयां बेचने की है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
India vs New Zealand 1st test Match में नील वेगनेर, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी का सामना कैसे करेंगी Team India: Hanuma Vihari