dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Ducati launches Scrambler Desert Sled, price 9.32 lakh

Ducati ने पेश की धमाकेदार बाइक, कीमत 9 लाख रुपए

Ducati Bikes
इतालवी सुपरबाइक निर्माता कंपनी दुकाती ने भारत में स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड मॉडल पेश किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.32 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके अलावा कंपनी ने स्क्रैम्बलर आइकोन और स्क्रैम्बलर क्लासिक मोटरसाइकलों के यूरो चार उत्सर्जन मानक अनुपालन वाले संस्करण की उपलब्धता की भी घोषणा की है। 
इनकी कीमत क्रमश: 7.23 लाख  और 8.48 लाख रुपए हैं। दुकाती इंडिया के प्रबंध निदेशक सर्गेई कानोवास गर्रिगा ने कहा कि यह मोटरसाइकल शहर के लिए और सड़कों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। डेजर्ट स्लेड ‘रेड डस्क’ और ‘व्हाइट मिराज’ में उपलब्ध है और उनकी शोरुम कीमतें क्रमश: 9,32,000 और 9,45,000 रुपए है।