शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Auto Expo 2023 may showcase about 30 EV participants
Written By
Last Updated : रविवार, 8 जनवरी 2023 (16:46 IST)

Auto Expo 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल का दिखेगा दबदबा, EV बनाने वाली 30 से अधिक कंपनियां हो सकती हैं शामिल

Auto Expo 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल का दिखेगा दबदबा, EV बनाने वाली 30 से अधिक कंपनियां हो सकती हैं शामिल - Auto Expo 2023 may showcase about 30 EV participants
Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो 2023 कोरोनावायरस के कारण 2 सालों बाद होने जा रहा है। पिछला ऑटो एक्सपो इवेंट 2020 में आयोजित हुआ था। इसमें इसके पिछले वर्ष की तुलना में कम ब्रैंड्स ने हिस्सा लिया था। द ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023 का आयोजन अगले वर्ष 13 से 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का दबदबा दिखाई देगा।

खबरों के अनुसार इस बार ईवी बनाने वाली 30 से ज्यादा कंपनियां इसमें शामिल हो सकती हैं। टाटा, मारुति, हुंड्‍ई, मारुति जैसी कंपनियां अपनी नई कारों को इसमें प्रदर्शित करेंगी।
 
सोसाइटी ऑफ  इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी विशेष रूप से केवल व्यवसाय के लिए होगा और इसके बाद 14 से 18 जनवरी तक आम लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।
 
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के इस 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ़ मोबिलिटी) है। यह थीम उद्योग की एक ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ, हरे-भरे और जुड़े हुए भविष्य के लिए पर्यावरण के अनुकूल दूरदर्शी सबसे अत्‍याधुनिक टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से मेल खाती है।

यह प्रदर्शनी दर्शकों को बदलते और क्रमिक रूप से विकसित होते मोबिलिटी इकोसिस्टम की समझ प्रदान करेगी और भविष्य के लिए तत्पर नए-नए तथा बेहतर समाधान पेश करेगी।
 
उन्होंने कहा कि उद्योग का लक्ष्य इस साल ऑटो एक्सपो में दर्शकों को एक नया आयाम और अनुभव प्रदान करना है जिससे कि वे आसानी से 'पर्यावरण के अनुकूल भारतीय मोबिलिटी की दुनिया को एक्‍स्‍प्‍लोर' कर सकें। ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को नई पीढ़ी की विद्युतीकृत तकनीकों में प्रगति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है।

यहां ग्राहकों को कार्बन-अनुकूल, सुरक्षित और संयुक्त गतिशीलता के रूपांतरण के लिए ऑटो उद्योग किस प्रकार तैयार हो रहा है, इसका अनुभव प्राप्त होगा। एथनॉल पर भी विशेष फोकस होगा।

आगामी ऑटो शो के बारे में पहले ही से काफी उत्तेजना और अपेक्षाओं का माहौल बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ऑटो प्रशंसकों के लिए अपने प्रदर्शकों के सहयोग से हम एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित कर सकेंगे।