Astrology Zodiac Virgo Luc.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

कन्या कन्या
आजीविका और भाग्य

कन्या राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, उसका सही-सही ज्ञान तो जन्मपत्री में ग्रहों की स्थिति देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, पर इस राशि के लोग परामर्शदाता संपादक, रिपोर्टर तथा अध्यापक का कार्य भलीभांति कर सकते हैं। धन के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं तथा धन पर नियंत्रण रखना उन्हें अत्यधिक प्रिय होता है। अतः ये कोषाध्यक्ष, संचालक तथा आर्थिक नियंत्रक के पदों पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन्हें तथ्य और सूचनाएं कंठग्र रहती हैं तथा समय पर अपने ज्ञान का उपयोग करने में सदैव समर्थ पाए जाते हैं। जनमत पर प्रभाव डालने वाले विदेशी संवाददाता के रूप में वे पर्याप्त ख्याति अर्जित करते हैं। फोटोग्राफर तथा संगीतज्ञ के रूप में भी इनकी प्रतिभा विकसित होती है। इन्हें अध्ययन का अत्यन्त शौक होता है, अतः ये एक अच्छे संवाददाता भी बन सकते हैं। एकाग्रता और ध्यान के क्षेत्र में विशिष्ट होने के कारण ये लेखक भी बन सकते हैं। कन्या राशि वाले मनुष्यों की सहायता से संबंधित पेशों में भी सफल हो सकते हैं। वकालत एवं चिकित्सा कार्य, सूचना प्रसारण के कार्यक्रम भोजन तथा चिकित्सा से संबंधित अन्य कायों में भी इन्हें सफलता मिलती है। इन्हें कठिनाई तथा संकट में पड़े लोगों की सेवा करने में आनंद आता है। इस राशि के लोग मुनीम, पुस्तकालयाध्यक्ष अथवा रिकार्ड कीपर भी हो सकते हैं। विश्वस्त कर्मचारी होना इस राशि का विशेष गुण है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: