Astrology Zodiac Horoscope Aries Phy.htm

Sun, 6 Sep 2026

Notifications

मेष मेष
शारीरिक गठन

मेष राशि के जातकों के हाथ की बनावट कोन के आकार की होती है। उंगलियों की अपेक्षा हथेली बड़ी होती है। मूल में हाथ विस्तृत तथा शीर्ष पर सिकुड़ा होता है। मस्तिष्क विशाल तथा मुखाकृति विद्वत्तासूचक होती है। आपके सिर या कपाल के किसी भी भाग पर चोट का निशान रहेगा अथवा छाती या चेहरे पर कहीं तिल या मस्से का चिह्न रहता है। इस राशि के लोगों की भौंहें हमेशा ऊपर चढ़ी रहती हैं। वह हर समय चौकस बने रहते हैं। हर कार्य में सतर्कता पर पहले इनका ध्यान रहता है। साथ ही साथ वह सफाई पसंदहोते हैं। हर काम साफ-सुथरे ढंग से करना पसंद रहता है। आंखें कमजोर रहती हैं। इस राशि का प्रभाव मस्तिष्क पर रहता है। अतः इन लोगों को मानसिक शांति कम रहती है। मेष राशि के जातकों में ऊष्णता अधिक रहती है। इसलिए गरम गरम चीजों का सेवन करने से शरीर में रोग उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है।

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?