Astrology Zodiac Horoscope Aries Bus.htm

Thu, 22 Oct 2026

Notifications

मेष मेष
व्यवसाय

मेष राशि के जातक विद्युत, खनिज, सीमेंट, मेडिकल स्टोर, कोयला, खनिज तेल, वैद्यक, आतिशबाजी, आयुध निर्माण, खेल-कूद, रंग-व्यवसाय, जमीन-जायदाद, पहलवानी, घड़ियां, रेडियो, तम्बाकू, कैमिस्ट आदि में सफलतापूर्वक व्यवसाय चला सकते हैं और अर्जित धन जीवनयापन करने में समर्थ होते हैं। इन व्यवसायों में से कोई भी व्यवसाय करने से लाभ-सुअवसर मिलेंगे और धन, मान-सम्मान में वृद्धि होती है। मेष राशि के जातक कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु तथा मीन राशि वाले व्यक्ति के सात हिस्से में धंधा करना लाभप्रद होता है और इनसे मित्रता भी बनी रहती है। मेष राशि की स्त्रियां भी व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करती हैं।

शरद पूर्णिमा की खीर में ऐसा क्या है खास? जानें इसे खाने के चमत्कारी फायदे

शरद पूर्णिमा की खीर में ऐसा क्या है खास? जानें इसे खाने के चमत्कारी फायदेSharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी के सबसे निकट होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस रात आकाश से अमृत रूपी औषधीय किरणें बरसती हैं, जिन्हें ग्रहण करने के लिए खीर बनाने और उसे खुले आसमान के नीचे रखने की परंपरा है। इसलिए खीर में चंद्रमा की किरणें पड़ने से विशेष रासायनिक और औषधीय परिवर्तन होते हैं, जो इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं, जिससे यह कई गुना लाभकारी हो जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस खीर में क्या है खास और इसके सेवन से कौनसे चमत्‍कारी फायदे होते हैं...