शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 04 To 10 March 2024

Weekly Astrology March 2024: मार्च मही‍ने के नए सप्ताह का राशिफल, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

Weekly Astrology March 2024: मार्च मही‍ने के नए सप्ताह का राशिफल, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास - Weekly Horoscope 04 To 10 March 2024
Weekly Horoscope 2024
(साप्ताहिक राशिफल : 04 से 10 मार्च 2024 तक)

Weekly Horoscope 4-10 March 2024 : यहां पढ़ें मार्च महीने का नया सप्ताह क्या लेकर आया है हम सभी के लिए। इस सप्ताह में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, और किसे मिलेगा भाग्य का साथ। जानें यहां 12 राशियों के लिए 04 से 10 मार्च का साप्ताहिक राशिफल एक क्लिक पर...। 
 
मेष
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
 
इस हफ्ते आपकी लाइफ में पॉजिटिव फेरबदल होते नजर आएंगे।
अच्छे करियर के लिए फील्ड में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। 
पसंदीदा कंपनी से नौकरी के अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है।
बिजनेसमैन कुछ नए प्रोडक्ट्स मार्किट में लॉन्च कर सकते हैं। 
परिवार के सदस्यों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। 
सेलिब्रेशन के लिए घर पर गेट टुगेदर आयोजित कर सकते है। 
सिंगल युवाओं को मन मुताबिक पार्टनर मिलने की संभावना है। 
बदलते मौसम में खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। 
दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 
पूर्व इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। 
रिसर्च प्रोजेक्ट्स से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह शानदार रहेगा।
लकी नंबर- 18
लकी कलर- ब्राउन

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
सकारात्मक विचारों के साथ इस हफ्ते की शुरुआत करें। 
आपकी मेहनत के कारण जल्द प्रमोशन मिल सकता है। 
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। 
आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की दी सलाह काम आएगी।
काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
घर-परिवार में योग्य युवाओं की शादी पक्की हो सकती है।
रेगुलर वर्कआउट करने से आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करेंगे।
कोई खानदानी संपत्ति जल्द आपके नाम ट्रांसफर हो सकती है।
इस हफ्ते अचानक किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स लापरवाही छोड़े और एक प्लान बनाकर पढ़ाई शुरू करें।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ऑरेंज

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
इस हफ्ते खुद पर विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है। 
प्रोफेशनल फ्रंट पर लोग आपके काम से आकर्षित होंगे। 
निवेश के अच्छे अवसर को हाथ से ना जाने दें। 
माता-पिता की सेहत में सुधार से आपका तनाव कम होगा।
सिंगल लोगों को शादी के लिए प्रपोजल आ सकते हैं। 
फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज की आदत बनाएं।
दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मूड फ्रेश होगा। 
हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
घर के इंटीरियर में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं। 
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग देने की कोशिश करें।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- येलो
कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
इस हफ्ते अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। 
नए प्रोजेक्ट्स में आने वाली समस्या दूर करने में सफलता मिलेगी। 
पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
एक-दूसरे से मन की बात शेयर करने से कपल्स में तालमेल बढ़ेगा।
किसी बात पर रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। 
शांति के साथ बात करने और चीजों को समझने से सब नॉर्मल होगा।
हेल्थ के प्रति लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। 
ग्रैजुएट्स युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी होने की संभावना है।
नई प्रॉपर्टी के सभी पेपर वर्क इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। 
घर के छोटे सदस्यों की उपलब्धि पर परिवार को गर्व महसूस होगा।
लकी नंबर- 11
लकी कलर- ब्राउन

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
इस हफ्ते खुद पर और अपने गुस्से पर काबू रखें। 
लंबे समय के बाद पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
युवाओं की लाइफ में परफेक्ट पार्टनर की एंट्री हो सकती है। 
ग्रीन और हेल्दी डाइट को फॉलो करें और चिकनाई कम खाएं।
मेडिटेशन और योग से मेंटल स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलेगी।
प्रोफेशनल फ्रंट पर पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। 
बिना सोचे-समझे निवेश से नुकसान हो सकता है। 
प्रॉपर्टी डील फाइनल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
कमजोर सब्जेक्ट्स में स्टूडेंट्स को अधिक तैयारी करनी होगी।
दोस्तों के साथ हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।
लकी नंबर- 6 
लकी कलर- पीच

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
पॉजिटिव सोच से अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स से ऑफिस में सीनियर्स इंप्रेस होंगे।
एक्स्ट्रा बैंक बैलेंस को सही जगह इन्वेस्ट करने से लाभ होगा।
रियल एस्टेट में निवेश करना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।
पार्टनर के साथ किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है। 
परिवार में चल रहे वाद-विवाद सुलझाने में मुश्किल आ सकती है। 
करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।
हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स सीनियर्स या मेंटर से सलाह लें।
इस हफ्ते एक बार किसी जरूरतमंद की मदद अवश्य करें।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- गोल्डन
तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
अपनी प्रतिभा को पहचानकर खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
पार्टनर को इम्प्रेस करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। 
किसी काम के लिए करीबी लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है।
घर में चल रही गलतफहमी दूर होने से शांति का अनुभव होगा।
रेगुलर डाइट के साथ जूस और फ्रूट्स से आपका स्टैमिना बढ़ेगा।
जल्दबाजी में किसी भी आकर्षक स्कीम में पैसा इन्वेस्ट ना करें।
दूसरों के काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से बचे। 
ऑफिस में अधिक काम होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
किसी नए देश घूमने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। 
प्रतिस्पर्धा में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए स्टूडेंट्स पढ़ाई पर फोकस करें।
लकी नंबर- 17
लकी कलर- ब्लू

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
इस हफ्ते परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में होंगे। 
काम के तरीके में बदलाव से प्रोजेक्ट पूरे करने में मदद मिलेगी।
बीमारी का सामना कर रहे लोग हफ्ते के अंत तक स्वस्थ हो जाएंगे।
कंपनी के विकास के लिए व्यापारियों को अधिक इन्वेस्टमेंट करना होगा।
परिवार के छोटे सदस्यों का प्यार और सपोर्ट आपको मिलेगा। 
जल्दबाजी में लिए गए फैसले के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने लिए निकालें और नई जगह एक्सप्लोर करें।
नए घर की तलाश कर रहे लोगों को जल्द सफलता मिलेगी। 
पढ़ाई का तनाव कम करने के लिए स्टूडेंट्स रोजाना मेडिटेशन करें।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- लाइट रेड

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
इस हफ्ते कोई बड़ी उपलब्धि या कामयाबी मिल सकती है। 
कोई भी फैसला लेते समय आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है।
बड़े-बुजुर्गों के साथ बातचीत करने से काफी कुछ नया सीखेंगे।
व्यापारियों के पास बिजनेस एक्सपैंड करने के अच्छे अवसर आएंगे।
अचानक हुई मुलाकात लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में बदल सकती है। 
प्रियजनों का सपोर्ट आपको मिलेगा और घर पर रिलैक्स फील करेंगे।
फिट रहने के लिए किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे। 
समाज में अधिक लोगों से संपर्क बनाने से आपको फायदा होगा। 
लंबी सड़क यात्रा के दौरान किसी कारण देरी हो सकती है। 
रिश्तेदारों के साथ चल रहा प्रॉपर्टी विवाद शांति से हल हो जाएगा।
लकी नंबर- 2 
लकी कलर- सिल्वर

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
इस हफ्ते कुछ बड़े फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। 
सरकारी नौकरी वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। 
नए लोगों से मुलाकात करने से नए अवसर मिलेंगे। 
छात्रों की उपलब्धि से परिवार को गर्व महसूस होगा। 
रेगुलर एक्सरसाइज और अच्छी डाइट से आपको लाभ होगा।
पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। 
रिलेशनशिप में बिना सोचे-समझे कोई बात मुंह से ना निकाले।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। 
मकान मालिकों को घर का किराया मिलने में समय लग सकता है।
परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने से शांति का अनुभव होगा। 
लकी नंबर- 4
लकी कलर- सैफ्रॉन

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
आपकी लग्न और मेहनत का फल इस हफ्ते मिल सकता है।
युवाओं की नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। 
प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
व्यापारियों को नई बिज़नेस डील में अच्छा प्रॉफिट हो सकता है।
योग्य युवाओं को शादी के लिए अच्छे प्रपोजल आ सकते हैं। 
परिवार के बूढ़े सदस्यों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
अच्छी हेल्थ के लिए डाइट एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा ऑप्शन होगा।
प्रॉपर्टी संबंधित विवादों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
यात्रा के दौरान खराब मौसम या बारिश खलल डाल सकती है।
हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिल सकती है। 
लकी नंबर- 8
लकी कलर- येलो

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
इस सप्ताह कुछ अच्छे सरप्राइज आपको मिल सकते हैं। 
अच्छे भाग्य के कारण करियर के अच्छे ऑप्शन आपको मिलेंगे।
व्यापारी नए अवसर को बड़े प्रॉफिट में कंवर्ट कर सकते हैं। 
माता-पिता और भाई-बहन के साथ रिश्तों में मिठास आएगी।
शादी-विवाह के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। 
फिजिकल एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट करने से आप फिट रहेंगे। 
स्टूडेंट्स को पसंदीदा विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है।
इंटरनेशनल ट्रिप का ख्वाब देख रहे लोगों का सपना पूरा होगा। 
नए शहर में शिफ्ट होने वाले लोगों को घर ढूंढने में कोई समस्या नहीं होगी।
व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा समय धर्म और अध्यात्म के लिए भी निकालें।
लकी नंबर- 9 
लकी कलर- मैरून
ये भी पढ़ें
घर में 10 तरह के वास्तु दोष से हो सकती है आकस्मिक मृत्यु