1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. December 2021 horoscope rashifal astrology

दिसंबर 2021 : December में 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए कौन सी हैं 5 राशियां

दिसंबर 2021
वृषभ राशि- दिसंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। मन के मुताबिक सारे काम होंगे। खुशियां गुनगुनाएंगी। कारोबार में कामयाबी खुद चलकर आएगी। नौकरी में बॉस आपके काम से प्रभावित होकर पीठ थपथपाएंगे। सेहत के सितारे जगमगा रहे हैं। 
 
मिथुन राशि- यश, सुख, समृद्धि और सफलता के पैगाम लाया है दिसंबर का महीना आपके लिए। करियर में कामयाबी कदम चूमेगी। रोमांस परवान चढ़ेगा। घर के बड़े आप पर आशीर्वादों की वर्षा कर देंगे। शुभ कार्यों का संयोग बन रहा है। नौकरी में भी तनाव खत्म होने लगेगा। 
 
कर्क राशि- यह माह आपके लिए सफलता की सुंदर इबारत रचेगा। भागदौड़ का शुभ परिणाम भी मिलेगा। इस माह धन चारों तरफ से आ रहा है। वेतन वृद्धि रूकी हुई है तो दिसंबर आपको अगला पिछला सब देकर जाएगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी होगी। इस माह स्थायी संपत्ति के संयोग बन रहे हैं। 
 
कन्या राशि- खुशखबरी, प्रशंसा, सम्मान, प्यार और शानदार कारोबार यही है इस माह आपकी राशि का हाल.... परिवार में कोई बड़ी पार्टी हो सकती है। कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। शुभ समाचार मिलेगा। कोई अवॉर्ड आप हासिल कर सकते हैं। सेहत और धन दोनों के सितारे बुलंद हैं इस माह... 
 
कुंभ राशि- दिसंबर आपके लिए खुशियों का खजाना लेकर आ रहा है। पिछले दिनों से चली आ रही चिकचिक खत्म हो जाएगी। आपसी रिश्तों में मिठास आएगी। धन की झमाझम बरखा होगी। करियर में आपके सितारे चमकदार बन रहे हैं। मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, सैर सपाटा सब कुछ कर पाएंगे। 
अगला लेख
सूर्य का राशि परिवर्तन : जानिए साल 2022 में सूर्य कब बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर