सम्बंधित जानकारी
- December Rashifal 2021: राशिफल दिसंबर 2021- स्वास्थ्य, करियर, धन, व्यापार के लिए जानिए कैसा होगा यह महीना
- Surya Grahan : 4 दिसंबर 2021 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, कब से कब तक है जानिए टाइमिंग, मंत्र और नियम
- 5 दिसंबर से बदल रही है 5 राशियों की किस्मत, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?
- दिसंबर माह के प्रमुख तीज, त्योहार, व्रत और दिवस
- Weekly Muhurat 2021: पंचांग और चौघड़िया के आधार पर जानें नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त
दिसंबर 2021 राशिफल : December में 5 राशियों के बदल जाएंगे दिन, जानिए कहीं वह आपकी राशि तो नहीं?
दिसंबर 2021 के आगमन के साथ ही नए साल का इंतजार होने लगता है। दिसंबर 202, 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और शानदार रहने वाला है। वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लिए दिसंबर माह चमकदार सफलता लेकर आ रहा है। 5 राशियों के लोग इस माह अपने अरमान पूरे कर सकेंगे। जानते हैं विस्तार से...
वृषभ राशि: दिसंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। मन के मुताबिक सारे काम होंगे। खुशियां गुनगुनाएंगी। कारोबार में कामयाबी खुद चलकर आएगी। नौकरी में बॉस आपके काम से प्रभावित होकर पीठ थपथपाएंगे। सेहत के सितारे जगमगा रहे हैं।
मिथुन राशि: यश, सुख, समृद्धि और सफलता के पैगाम लाया है दिसंबर का महीना आपके लिए। करियर में कामयाबी कदम चूमेगी। रोमांस परवान चढ़ेगा। घर के बड़े आप पर आशीर्वादों की वर्षा कर देंगे। शुभ कार्यों का संयोग बन रहा है। नौकरी में भी तनाव खत्म होने लगेगा।
कर्क राशि : यह माह आपके लिए सफलता की सुंदर इबारत रचेगा। भागदौड़ का शुभ परिणाम भी मिलेगा। इस माह धन चारों तरफ से आ रहा है। वेतन वृद्धि रूकी हुई है तो दिसंबर आपको अगला पिछला सब देकर जाएगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी होगी। इस माह स्थायी संपत्ति के संयोग बन रहे हैं।
कन्या राशि : खुशखबरी, प्रशंसा, सम्मान, प्यार और शानदार कारोबार यही है इस माह आपकी राशि का हाल.... परिवार में कोई बड़ी पार्टी हो सकती है। कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। शुभ समाचार मिलेगा। कोई अवॉर्ड आप हासिल कर सकते हैं। सेहत और धन दोनों के सितारे बुलंद हैं इस माह...
कुंभ राशि: दिसंबर आपके लिए खुशियों का खजाना लेकर आ रहा है। पिछले दिनों से चली आ रही चिकचिक खत्म हो जाएगी। आपसी रिश्तों में मिठास आएगी। धन की झमाझम बरखा होगी। करियर में आपके सितारे चमकदार बन रहे हैं। मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा मिलेगी, सैर सपाटा सब कुछ कर पाएंगे।
