dharma sangrah
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. shani ke upay

यह हैं शनिवार के 4 खास उपाय, बढ़ाते हैं शनि की शुभता

शनिवार
शनिदेव न्याय के देवता है। वे व्यक्ति के कर्मों का फल उसे देते हैं। यहां प्रस्तुत हैं 4 ऐसे उपाय जो शनि ग्रह की शुभता बढ़ाते हैं। 
 
1. शनिदेव की शुभ दृष्टि प्राप्त करने के लिए किसी भी शनिवार से यह उपाय शुरू करें। इस उपाय के अनुसार आपको लगातार सात शनिवार तक बिना किसी प्रकार की देर किए हुए एक-एक नारियल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही नारियल प्रवाहित करते समय एकाग्र मन से ॐ  रामदूताय नम: मंत्र का जप करें लाभ मिलेगा।
 
2. शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक या हनुमान साठिका का पाठ करना चाहिए। 
 
3. शनिवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। 
 
4. शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान मंदिर में पान चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति पर हनुमानजी के साथ शनिदेव की कृपा बहुत जल्दी होती है।