• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Shani Amavas Upay
Written By

इन 10 छोटी बातों से भी हो जाते हैं शनि प्रसन्न

Shani Amavas Upay
आज यानी 17 मार्च 2018 को शनि अमावस्या है। आज तो आप शनि को प्रसन्न करने के उपाय करेंगे ही लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज की साधारण बातें भी शनिदेव की कृपा दिला सकती है, जानिए 10 ऐसी ही बातें.... 
 
 
1.खाली पेट नाश्ते से पूर्व काली मिर्च चबाकर गुड़ या बताशे से खाएं। 
2. भोजन करते समय नमक कम होने पर काला नमक तथा मिर्च कम होने पर काली मिर्च का प्रयोग करें। 
3. भोजन के उपरांत लौंग खाएं। 
4. शनिवार व मंगलवार को क्रोध न करें। 
5. भोजन करते समय मौन रहें। 
6. प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल मसलें। 
7. मांस, मछली, मद्य तथा नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें। 
8. घर की महिला जातक के साथ सहानुभूति व स्नहे बरतें क्योंकि जिस घर में गृहलक्ष्मी रोती है उस घर से शनि की सुख-शांति व समृद्धि रूठ जाती है।  महिला जातक के माध्यम से शनि प्रधान व्यक्ति का भाग्य उदय होता है। 
9. गुड़ व चने से बनी वस्तु भोग लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बांटना चाहिए। 
10. उड़द की दाल के बड़े या उड़द की दाल, चावल की खिचड़ी बांटनी चाहिए। प्रत्येक शनिवार को लोहे की कटोरी में तेल भरकर अपना चेहरा देखकर  उसमें बत्ती लगाकर उसे शनि मंदिर में जला देना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
आज शनि अमावस्या: जरूर पढ़ें यह 10 काम की बातें