1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. holi and ma laxmi

होली पर मां लक्ष्मी को भी करें प्रसन्न, पढ़ें सरसों का यह उपाय

holi and ma laxmi
यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। यह सब मुमकिन होगा 'पीली सरसो' के जरिए।

इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी। जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
 
वेदाचार्य पं. बालकृष्ण त्रिवेदी के अनुसार होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी। इसके लिए 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा।
 
अगला लेख
होली विशेष : कौन सा रंग पसंद है आपकी गर्लफ्रेंड को