Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. 21 names of mangal dev

इन 21 मंगलकारी नामों से करें मंगल ग्रह का पूजन...

21 names of mangal dev
जानिए मंगल ग्रह के 21 कल्याणकारी नाम 
 

 
पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी उल्लेख किया गया है।

प्रतिदिन अथवा शनिवार या मंगलवार को विशेष तौर पर इन नामों का उच्चारण करने पर जीवन में मंगलकारी परिणाम मिलते हैं।



 
मंगल के नाम - 
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। 


- आर.के.