1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (6.4.2010)

आज के मुहूर्त (6.4.2010)

मंगलवार, 6 अप्रैल 2010

ज्योतिष
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अष्‍टमी रात्रि 28.14 पश्चात नवमी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 20, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात्रि 11.31 पश्चात उत्तराषाढ़ा, योग- परिध दिन 12.07 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 30.13 पर करेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

मुहूर्त- अग्नि संबंधी कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- कालाष्टमी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गुड़-धनिया देवस्थान पर अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- स्वयं को परीक्षा में फेल होने का स्वप्न देखना शुभ फल प्राप्ति का परिचायक होता है।

शुभ समय- प्रात: 08.22 से 09.52 दिन 12.19 से 01.47।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 03.35 से 05.08 के मध्य शुभ कार्य न करें।