1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (02.09.2010)

गुरुवार, 2 सितंबर 2010

कुंडली पंचांग भविष्यफल शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अष्‍टमी दिन 10.42 पश्चात नवमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रमजान, तारीख- 22, नक्षत्र- रोहिणी दिन 01.47 पश्चात मृगशिरा, योग- हर्षण प्रात: 09.41 पश्चात वज्र, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश रात्रि 25.45 पर करेंगे।

दिन- उत्तम।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

मुहूर्त- व्यापारादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- गोकुलाष्टमी‍, दुर्वाष्टमी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- मध्यरात्रि में देव दर्शन करें।

उपयोगी ज्ञान- सामान्यतः वृषभ राशि वाले जातक को सिंह राशि के जातक से वैवाहिक संबंध तनावपूर्ण रहते हैं।

शुभ समय- प्रात: 09.20 से 11.22 सायं 04.42 से 06.28।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 01.59 से 03.33 के मध्य शुभ कार्य न करें।