सम्बंधित जानकारी
- 11 जून को तीसरा बड़ा मंगल, जानें पूजा विधि और शुभ समय
- विनायक चतुर्थी आज : जानें शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजन की विधि
- जेठ मास का तीसरा बड़ा मंगल, इन 5 उपायों से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
- Weekly Rashifal 2024: नए सप्ताह का राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य (10 से 16 जून तक)
- जून 2024 :12 राशियों के लिए कैसा गुजरेगा यह महीना, किसका चमकेगा भाग्य, जानें June 2024 Monthly Horoscope
Aaj ka panchang | 12 जून 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त
Today Shubh Muhurat 12 June 2024 : आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 12 June Muhurat :
शुभ विक्रम संवत्-2081, शक संवत्-1946, ईस्वी सन्-2024
संवत्सर नाम-कालयुक्त
अयन-उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृषभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थित-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/रवियोग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरे फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
