सम्बंधित जानकारी
- दशहरा 2023: दशहरे के दिन कौन से 10 परंपरागत कार्य करने का है महत्व
- दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्रीराम ने किस देवी की पूजा की थी?
- Dussehra Food: स्वाद में लाजवाब 5 स्वीट्स डिशेज, नोट करना न भूलें ये खास रेसिपीज
- हर कष्ट का होगा अंत, दशहरे के दिन अवश्य पढ़ें श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ
- Dussehra Rangoli 2023: दशहरे पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
Dussehra Upay: दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय, हर क्षेत्र में होगी विजय और बन जाएंगे धनवान
Dussehra Upay 2023: 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यानी पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। इस दिन की रात में किए गए उपाय का प्रभाव पूरे वर्ष रहता है। यदि आप आर्थिक संकट में हैं और आपके हर तरह के कार्य रुके हुए हैं तो दशहरे पर आजमाएं ज्योतिष के 10 उपाय। हर क्षेत्र में होगी उन्नति।
1. नौकरी के लिए : नौकरी और व्यापार में परेशानी हो तो दशहरे के दिन माता का पूजन कर उन पर 10 फल चढ़ाकर गरीबों में बाटें। देवी पर सामग्री चढ़ाते समय 'ॐ विजयायै नम:' का जाप करें। ये उपाय मध्याह्न शुभ मुहूर्त में करें। निश्चित ही हर क्षेत्र में विजय मिलेगी।
2. व्यापार में उन्नति के लिए : कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी राम मंदिर में चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।
3. धन-समृद्धि के लिए : दशहरे के दिन शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाडूं दान करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।
4. आर्थिक उन्नती के लिए : दशहरे के दिन से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
5. शुभता के लिए : मान्यताओं अनुसार दशहरे पर रावण दहन के बाद गुप्त दान करना बेहद शुभ माना गया है।
6. शुभता और विजय के लिए : श्रीराम ने रावण का वध करने के पूर्व नीलकंठ को देखा था। नीलकंठ को शिवजी का रूप माना जाता है। अत: दशहरे के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ होता है।
7. कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के लिए : दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सभी तरह के केस से मुक्ति मिलती है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
8. संकट से मुक्ति के लिए : दशहरे पर सुंदरकांड की कथा कराने से सभी रोग और मानसिक परेशानियां दूर हो जाती है।
9. सेहत के लिए : बीमारी या संकट हटाने के लिए एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा।
10. सकारात्मक ऊर्जा के लिए : दशहरे के दिन एक फिटकरी के टुकड़े को सभी घर के सदस्यों पर से वार कर उसे छत या सुनसार जगह पर खुद से पीछे की ओर अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
