रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. आलेख
  4. dussehra rangoli 2023
Written By

Dussehra Rangoli 2023: दशहरे पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

dussehra rangoli 2023
dussehra rangoli 2023
विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व जल्द ही आने वाला है। हर राज्य में इस पर्व के लिए अलग महत्व और परंपरा हैं। हर कोई अपनी संस्कृति के अनुसार दशहरा मनाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी इसलिए इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। साथ ही यह पर्व नवरात्रि का अंतिम दिन होता है जिस दिन माता की मूर्ति को विसर्जित किया जाता है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। इस दशहरा को खास बनाने के लिए आप अपने घर में सुंदर रंगोली ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन dussehra rangoli design के आइडिया के बारे में....
dussehra rangoli 2023

1. ये रंगोली काफी सरल और सुंदर है। इस रंगोली को आप फूलों की मदद से भी बना सकते हैं। आप फूल या फूलों की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रंग के रंग यह रंगोली आपके घर में रौनक डाल देगी। साथ ही स्केल की मदद से आप एक सीधा रेक्टेंगल बना सकते हैं।
dussehra rangoli 2023

2. इस दशहरा को खास बनाने के लिए आप यह रंगोली ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए चावल के दानों का इस्तेमाल किया गया है। आप चावल की जगह सफेद फूल की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप आटे या सफेद रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूड़ियों की मदद से आप इस तरह के सर्कल बना सकते हैं। साथ ही माता की नथनी के लिए आप ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
dussehra rangoli 2023

3. इस दशहरा को मज़ेदार बनाने के लिए आपको यह क्रिएटिव रंगोली ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। इस रंगोली में श्रीराम के बाण के साथ रावण के दस मुंह भी बनाए गए हैं। साथ ही इसमें चावल का भी इस्तेमाल किया गया है। आप फूलों की मदद से इसका बॉर्डर बना सकते हैं। साथ ही आप अन्य रंग का प्रयोग कर इस रंगोली को अपने स्टाइल में बना सकते हैं।
dussehra rangoli 2023

4. यह रंगोली बहुत आसान और खूबसूरत है। इस रंगोली में आप फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रंगों की मदद से भी इस रंगोली को आप खास बना सकते हैं। इसके रंग को भरने के लिए आप टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टूल की मदद से आप इस रंगोली को जल्दी बना सकते हैं।
dussehra rangoli 2023

5. यह बहुत प्यारी और सुंदर रंगोली है जो आपके घर के दरवाज़े के पास बहुत खुबसूरत लगेगी। इस तरह के डिजाईन के लिए आप किसी लकड़ी या टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप बोतल के ढ़क्कन से इस तरह के दो सर्कल बना सकते हैं। माता के चरण बनाने के लिए आप सिंपल सर्कल बनाएं और उस पर डिजाईन बना दें। 
ये भी पढ़ें
Kullu Dussehra: कुल्लू का दशहरा, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध