• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Dussehra ravan dahan karne ka muhurat
Written By

विजयादशमी 2023 : दशहरा पर हवन, शस्त्र पूजा और रावण दहन का मुहूर्त

Dussehra havan karne ka muhurat 2023
Dussehra muhurat 2023: 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के दिन कई घरों में हवन होता है और इसी के साथ ही शस्त्र पूजा भी की जाती है। इसके बाद सभी रावण दहन देखने जाते हैं। आजकल तो कई टाउनशिप वाला अपनी अपनी टाउनशिप में रावण बनाकर दहन करने लगे हैं। ऐसे में जानिए कि क्या है उपरोक्त सभी कार्यों को करने का सही मुहूर्त।
 
दशमी तिथि:-
दशमी तिथि प्रारम्भ- 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 से...
दशमी तिथि समाप्त- 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 तक।
उदया तिथि के मान से दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
हवन और शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
पहला विजयी मुहूर्त : दोपहर 01:58 से 02:43 के बीच।
दूसरा विजयी मुहूर्त : सूर्यास्त के बाद जब आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तब। 
अपराह्न पूजा का समय- दोपहर 01:13 से 03:28 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट के बीच।
सायाह्न पूजा मुहूर्त : शाम 05 बजकर 43 मिनट से 07 बजे के बीच।
 
रावण दहन का समय:- 
सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में रावण दहन होता है। 
24 अक्टूबर को शाम 05:43 मिनट पर सूर्यास्त होगा।
रात्रि 07:19 से 08:54 के बीच रावण दहन कर सकते हैं।
कुछ विद्वानों के अनुसार सूर्यास्त के समय शाम 05:43 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक होगा।

 
ये भी पढ़ें
करवा चौथ 2023 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम