बुधवार, 18 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Venus transit in Libra 2024 Shukra gochar tula fal
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (17:10 IST)

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Venus shukra
Venus transit in Libra 2024: 18 सितंबर 2024 को दोपहर 01:42 पर तुला राशि में गोचर करने जा रहा है। तुला राशि शुक्र की स्वयं की राशि है। शुक्र के इस महत्वपूर्ण गोचर का सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है। धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और कला के ग्रह शुक्र का तुला में गोचर 4 राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों के जीवन में सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा।ALSO READ: Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन
 
1. मेष राशि : द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र का गोचर सप्तम भाव में हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप दोस्तों या जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा से लाभ और आनंद मिलेगा। नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में अधिक लाभ होगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवनसाथी के संग प्रेम बढ़ेगा। 
 
2. कन्या राशि : दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का दूसरे घर में गोचर होगा जो कि बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इसक गोचर के फलस्वरूप आपको अचानक से धन लाभ होगा साथ ही घर परिवार में खुशियां एवं सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के सहयोग से उन्नति होगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। कारोबारी है तो कड़ी प्रतिस्पर्धा के बादजूद मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
3. धनु राशि : छठे और एकादश भाव के स्वामी शुक्र का एकादश भाव में ही गोचर हुआ है। अचानक से धनलाभ होगा और सभी तरह की सुख सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्‍वास नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के प्रबल योग बना रहा है। यात्राओं से आपको लाभ होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आप अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय रहेगा।ALSO READ: Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
 
4. मकर राशि : पंचम और दशम भाव के स्वामी शुक्र का दशम भाव में गोचर होने से जीवन में आराम ही अराम मिलेगा। प्रॉपर्टी का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर अधिक लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। अधिक धन प्राप्त करने में सफल होंगे जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।
ये भी पढ़ें
गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें