शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shukra ka tula rashi me gochar fal 2024
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (12:03 IST)

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

Venus transit in Libra 2024
Venus transit in Libra 2024: शुक्र जब अपनी स्वयं की राशि या उच्च की राशि में रहता है तो मालव्य योग का निर्माण होता है। एक राशि में शुक्र करीब 28 दिनों तक रहता है। 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य योग बनता है। मालव्य योग का बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक धनवान बनते हैं। वर्ष में जब भी यह योग बनता है तो कुछ राशियों के भाग्य चमक जाते हैं।ALSO READ: 12 वर्षों के बाद बृहस्‍पति ने किया शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 लोगों की किस्मत का ताला खुला
 
मालव्य योग का प्रभाव: मालव्य योग से सुख, सुविधा और ऐश्‍वर्य बढ़ जाता है। जातक सौंदर्य, कला, काव्य, गीत, संगीत, फिल्म और इसी तरह के कार्यों में वह सफलता अर्जित करता है। मालव्य योग का जातक सौंदर्य और कला प्रेमी होता है। काव्य, गीत, संगीत, फिल्म, कला और इसी तरह के कार्यों में वह सफलता अर्जित करता है। उसमें साहस, पराक्रम, शारीरिक बल, तर्क करने की क्षमता तथा समयानुसार उचित निर्णय लेने की क्षमता भी गजब की होती है।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में इस योग का निर्माण होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र यानी नौकरी या व्यापार दोनों में से आप कुछ भी करते हैं तो आपको अपार लाभ मिलने की संभावना है। आपके वरिष्ठ आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। पदोन्नति और वेतन में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा तगड़ा होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग भी है। वैवाहिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी।
2. तुला राशि : आपकी कुंडली के लग्न भाव में इस योग का निर्माण आपके व्यक्तित्व को और आकर्षक बनाएगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। कार्यस्थल पर अत्यधिक लाभ होने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी जिसके चलते आप अपनी ज़रूरतों पूरा कर पाएंगे। आपकी आमदनी के स्रोत भी बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।ALSO READ: Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
 
3. धनु राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में यह योग बन रहा है जिसके परिणाम स्वरूप यह कई तरह के लाभ पहुंचाने का काम करेगा। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों के लिए यह उत्तम समय रहेगा। कारोबारियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह योग बहुत ही अच्छा है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।ALSO READ: Mangal gochar 2024: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें
Ganesh utsav 2024: गणेश जी का दांत कैसे टूटा, जानिए 4 रोचक कथाएं