taurus rashifal surya grahan : सूर्य ग्रहण में करें वृषभ राशि वाले ये 5 उपाय
यह सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होकर 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में होने वाले इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 1 दिन पहले बुधवार रात 8 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण खासकर मेष, वृश्चिक, मिथुन, तुला और मकर राशि पर गहरा असर डालेगा। वृषभ राशि पर इस ग्रहण का क्या असर होगा और उस असर से बचने के लिए यहां प्रस्तुत है लाल किताब के 5 उपाय।
वृषभ पर प्रभाव : ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण से वृषभ राशि वालों को शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक कलह हो सकता है। लेन देने में सावधानी बरतें।
लाल किताब के 5 उपाय:-
1. चांदी का एक सिक्का अपने पास रखें।
2. प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाएं।
3. बैठक कमरे में मनी-प्लांट लगाएं।
4. शुक्रवार का व्रत रखकर लक्ष्मी की उपासना करें और स्त्री का सम्मान करें।
5. सात प्रकार के अनाज और चरी का दान करें। किसी को अनावश्यक परेशान ना करें और वादा करके मुकरे नहीं।

