सम्बंधित जानकारी
- किस्मत चमका सकते हैं इलायची के यह 9 टोटके
- 30 साल बाद बुध-पुष्य योग में आ रहा है पुष्य नक्षत्र, खरीदी के लिए अत्यंत शुभ समय
- दिवाली से पहले ये हैं खरीदी के 3 बड़े शुभ दिन, जानिए शुभ मुहूर्त
- शुक्र तारा अस्त होने के कारण इस बार सुहागिनें नहीं कर सकेंगी 'करवा चतुर्थी' व्रत का उद्यापन...
- 26 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...
हो रहा है शुक्र का उदय, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर
दीपावली से पहले शुक्र का उदय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी यानि 30 अक्टूबर शाम को शुक्र का उदय हो चुका है लेकिन बालत्वनिवृत्ति 2 नवंबर को होगी, जिसके बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
31 अक्टूबर से 23 नवंबर तक शुक्र वक्री होकर कन्या राशि में रहेगा। लेकिन 12 राशियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग रहेगा। जानते हैं शुक्र के उदय होने से समाज, व्यापार और 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -
कार्तिक मास का शुक्र उदय शुभकारी होता है। तुला में शुक्र उदय होने से अन्न की प्रचुरता होगी। कला, संगीत, होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों पर इस ग्रह का प्रभुत्व रहता है। इसलिए शुक्र उदय के साथ ही व्यक्ति कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा।
मेष - शत्रुओं से संभलकर रहें है, जलीय रोग होने की संभावना है और वाहन चलाने में सावधानी रखने की जरूरत है।
वृष - पुत्र सुख या पुत्र से सुख की प्राप्ति होगी, विद्या सुख एवं अचानक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन - भूमि या भवन संबंधी कार्य होंगे या इनसे लाभ होगा, वाहन सुख मिल सकता है, धन से लाभ संभव है।
कर्क - नौकरी कर रहे हैं तो कार्यस्थल पर लाभ के योग हैं।
सिंह - मित्रों से लाभ, चल संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।
कन्या - शत्रुओं से संभल कर रहें, हानि हो सकती है।
तुला - ऐसा कोई कार्य न करें जिस पर पछतावा करना पड़े ।
वृश्चिक - आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
धनु - वस्त्र आदि लाभ।
मकर - व्यय की अधिकता होगी, अधिक खर्च करने से बचें।
कुंभ - वित्त लाभ।
मीन - सुख प्राप्ति द्रव्य प्राप्ति।
उपाय - ओम ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः का जप श्रीशिव जी के मंदिर में करें।
