1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. shani mangal samsaptak yog ka prabhav 2025

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

kanya rashi me mangal ka prabhav
Kanya rashi me mangal ka prabhav: 28 जुलाई 2025 सोमवार को रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर से 6 जून से बना कुजकेतु योग और ग्रहण योग समाप्त हो जाएगा। लेकिन शनि के साथ मंगल का समसप्तक योग बनेगा और राहु और मंगल का षडाष्टक योग भी बनेगा। इसी के साथ ही गुरु और शुक्र के साथ मंगल का केंद्र योग बनेगा। किसी भी योग का प्रभाव एक हफ्‍ते आगे पीछे प्रारंभ होता है।
 
इस दौरान सूर्य कर्क में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में, बृहस्पति मिथुन में, बुध कर्क में, शुक्र मिथुन में और चंद्रमा कन्या में रहेंगे। इसी दौरान मंगल और शनि का आमना सामना होगा। शुक्र और गुरु, मंगल और चंद्र और सूर्य एवं बुध की युति रहेगी। यनि शुक्र गुरु से गजलक्ष्मी योग, सूर्य और बुध से बुधादित्य योग और मंगल और चंद्र की युति से लक्ष्मी योग योग का निर्माण होगा।
 
संभलकर रहें 5 राशियां: वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशियों को संभलकर रहना होगा। 
4 राशियों को होगा लाभ: मेष, कर्क, सिंह और वृश्‍चिक राशियों को होगा लाभ।
 
भारत पर मंगल और शनि के समसप्तक योग का प्रभाव:
1. भारत में शिक्षण संस्थानों और परीक्षा को लेकर कोई नकारात्मक खबर मिलने की संभावना है, क्योंकि भारत की कुंडली में मंगल पंचम भाव में गोचर करेगा। शनि के प्रभाव में मंगल नकारात्मक परिणाम ही देता है।
 
2. लोगों में अनावश्‍यक असंतोष और क्रोध बढ़ जाएगा। जिसके चलते देश में सत्ता विरोधी आंदोलन तेज होंगे और इसके परिणाम स्वरूप देश में अशांति का माहौल बनेगा। राजनीतिक उथल-पुथल होगी।
 
3. देश के समुद्री क्षेत्रों में तूफान बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते भूकंप आने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
 
4. बारिश का मौसम है लेकिन इसके बावजूद भी बीच-बीच में राहु और मंगल के कारण आगजनी की घटनाएं या कोई बड़ी दुर्घटना भी देखने को मिल सकती हैं। आग, केमिकल या धारदार वस्तुओं से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाने की आवश्यकता रहेगी। 
 
5. राहु और मंगल का षडाष्टक योग भी बनेगा जिसके चलते आतंकवादी घटना या युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। जब भी मंगल का शनि, राहु और केतु के साथ टकराव होता है तो देश और दुनिया में आतंकी हमला और युद्ध जैसी घटनाएं होती हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सावन माह की अमावस्या, दीपदान से मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, लाल किताब के 3 उपाय जरूर करें