सम्बंधित जानकारी
- फरवरी 2020 : इस माह के व्रत, तीज, त्योहार और उनका महत्व
- फरवरी माह का भविष्यफल, सूर्य शनि की युति रहेगी भारी
- sun transit in Aquarius 2020 : 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में आगमन, क्या होगा हम सब पर असर
- शनि ग्रह के कारण बनता है 'विष योग', जानिए किस भाव में होता है कैसा असर
- फरवरी में जन्म हुआ है तो जानिए कैसे हैं आप, क्या कहती है Astrology
mercury transit in aquarius 2020: 7 अप्रैल तक बुध रहेंगे इस राशि में, क्या होगा आपकी जिंदगी में
mercury transit effects
आपके लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
बुध का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश
बुध 7 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान ये ग्रह 17 फरवरी को वक्री होगा और 10 मार्च को मार्गी हो जाएगा। पिछले माह 30 जनवरी की रात बुध ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ने वाली है जबकि कुछ को अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। जानिए 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...
मेष राशि
बुध आपको धन लाभ दे सकता है। शिक्षा और बुद्धि से संबंधित कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
वृष राशि
आपकी राशि के लिए बुध शुभ फल देने वाला रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम समय पर पूरे होंगे।
मिथुन राशि
इन लोगों के लिए बुध भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी।
कर्क राशि
बुध की वजह से चिंता बढ़ेगी और अज्ञात भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लापरवाही से बचें, वरना हानि हो सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को बुध की वजह से प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। जीवन साथी से सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं।
कन्या राशि
आपके लिए बुध राहत देने वाला रहेगा। बीमारियों का इलाज हो जाएगा। शत्रुओं को पराजित करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि
आपके लिए बुध सुख बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में धन लाभ के मौके मिलेंगे। घर-परिवार और संतान से मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
इन लोगों को बुध की वजह से माता की ओर से सुख मिलेगा। कार्यों की अधिकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग बना हुआ है।
धनु राशि
बुध की वजह से भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। अटके कार्य समय पर पूरे होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। स्थाई संपंत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को बुध की वजह से भाग्य का साथ मिलेगा। आय में बढ़ेगी और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होंगी।
मीन राशि
आपके लिए बुध की वजह से खर्चों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। तनाव रहेगा। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है।
