1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Conjunction of Venus, Mercury and Sun
Written By

Tirgrahi Yog : 16 दिसंबर से सूर्य, बुध, शुक्र का त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों को होगी परेशानी

बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे हो चुका है। इसके बाद शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे हो चुका है और अब इसके बाद सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। 16 दिसंबर को बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में मिलन होगा। इस संयोग से बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। सूर्य और शुक्र की युति से युति योग भी बना है, लेकिन 4 राशियों को परेशानी खड़ी हो सकती है।
वृषभ राशि : आपके लिए यह योग मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। संबंधियों से मतभेद हैं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। धन का नुकसान हो सकता है।
 
सिंह राशि : आपके लिए यह‍ त्रिग्रही युति मिश्रित परिणाम वाली रहेगी। खर्चा बहुत होगा और यदि आपने क्रोध पर कंट्रोल नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका अच्छा व्यवहार ही भविष्य तय करेगा।
 
वृश्चिक राशि : आपके लिए यह संयोग मिश्रित परिणाम वाला सिद्ध होगा। हालांकि व्यापारियों के लिए यह संयोग शुभ रहेगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख रहेगा।
 
मकर राशि : आपके लिए यह युति मिश्रित परिणाम वाली रहेगी। करियर में कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो बदलाव को महत्व दें। व्यापारी हैं तो सोच समझकर निर्णय लें।
ये भी पढ़ें
Vastu Tips : इस दिशा की दीवार पर लगाया यह खास रंग तो होगा नुकसान