बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka rashi parivartan 2022
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (19:56 IST)

शुक्र गोचर : ये 4 राशिवाले रहें सावधान, शुक्र आपकी लाइफ़ में कर सकता है उत्पात

Guru and shukra in same house
Shukra Gochar: शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे होगा और इसके बाद 29 दिसंबर को यह दोपहर 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद अगले साल उसका राशि परिवर्तन होगा। मेष, कन्या, वृश्‍चिक, धनु और कुंभ राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ है लेकिन निम्नलिखित 4 राशियों के लिए शुक्र का गोचर अशुभ है।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ नहीं मान जा रहा है। यह आकस्मिक घटना दुर्घटना के योग बना सकता है। यह मिश्रित पराणम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।  रहस्य, दीर्घायु और छिपे हुए तथ्यों के भाव में गोचर करेगा। नौकरी या व्यापार में भी सतर्कता से आगे बढ़ें।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें। गृहकलेश से बचें। एक्स्ट्रा अफेयर या गुप्त संबंध आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है।
 
3. सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर मिश्रित प्रभाव देगा। आपको दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध में सावधानी बरतना चाहिए। आपको क्रोध आपको नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि यह गोचर शुभ भी बन सकता है यदि आप समझदारी से काम लें।
 
4. मकर राशि : शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपको धन की हानि हो सकती है। खासकर विदेशी व्यापार या विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं तो सावधान रहें। प्रेम संबंध या दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। फिजूलखर्ची न करें।
ये भी पढ़ें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के व्रत पूजा का महत्व और उपाय