1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Budh Uday Budh Rashi Parivartan 2022

Budh Uday: बुध हुए उदित, कौनसी राशियां होंगी प्रभावित...

बुध
बुध सुकुमार ग्रह है...यह ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क का कारक माना जाता है। बुध 30 जनवरी, रविवार को सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर उदित हो चुके हैं। बुध उदित का प्रभाव 4 राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। 
 
जन्मकुंडली में बुध की स्थिति शुभ होने से जातक संवाद कला में निपुण होता है, कुशल वक्ता होता है । ऐसे जातक अपनी बोलचाल की भाषा से सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। जानिए बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि वालों के जीवन पर होगा शुभ प्रभाव-
 
मेष- मेष राशि वालों के अटके काम बनने लगेंगे। बुध ग्रह का उदय आपकी राशि के दशम यानी कर्म भाव में हो रहा है। जिसके चलते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
 
वृषभ- बुध ग्रह का उदय होना आपके लिए शानदार साबित होगा। बुध ग्रह आपकी जन्मकुंडली के नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
 
धनु- धनु राशि वालों के द्वितीय यानी धन भाव में बुध उदित हो रहे हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी राशि के धन भाव में सूर्य, बुध और शनि की युति बनी हुई है, इस दौरान आपको निवेश का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए बुध उदय शुभ फलदायी साबित होगा। बुध के प्रभाव से कार्यों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अचानक मुनाफा हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
 
अगला लेख
कैसे होते हैं फरवरी माह में जन्मे बंदे, जानिए व्यक्तित्व और भाग्य