1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Auspicious Days to Buy Gold in Diwali 2019

17 से 27 अक्टूबर : इन 7 दिनों तक बन रहे हैं खरीदारी के बहुत ही शुभ मंगलमयी योग

Auspicious Days to Buy Gold in Diwali 2019
करवा चौथ से दिवाली के बीच 7 दिन खरीदी के अच्छे योग बन रहे हैं। इसमें 21 को सोम पुष्य नक्षत्र जबकि 22 को भौम मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। दोनों ही दिन सर्वार्थसिद्धि योग है। 
 
पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार शाम 5.33 से दूसरे दिन 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 तक रहेगा। इस नक्षत्र में वाहन, मकान, दुकान, सोना, बर्तन आदि की खरीदारी की जा सकती है। 25 को धन तेरस त्रयोदशी सुबह 7.08 बजे शुरू होगी और 26 को दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी है।
 
17 अक्टूबर को करवा चौथ है इस दिन आभूषण आदि खरीद सकते हैं। 18 को रोहिणी नक्षत्र है जिसमें हीरे से बने आभूषण खरीद सकते हैं। 19 को रवि योग है तो इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन खरीद सकते हैं। दूसरे दिन 20 को भी रवि योग है लेकिन इस दिन त्रि-पुष्कर योग भी है तो खाद्य सामग्री और सजावटी सामान खरीद सकते हैं। 
 
इसके बाद 21 को सोम पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग है जो इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीद सकते हैं। दूसरे दिन 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग है जिसमें वाहन, भूमि, मकान आदि खरीद सकते हैं। इसके बाद 25 को धन तेरस को भी सर्वार्थसिद्धि योग होने होने के कारण बर्तन आदि खरीद सकते हैं। अंत में 27 को दीवावली के दिन सोने या चांदी का सिक्का और लक्ष्मी प्रतिमा खरीद सकते हैं।

 
अगला लेख
Pushya nakshatra 2019 : पुष्य नक्षत्र में सोना या चांदी खरीदने से क्या होगा फायदा