सम्बंधित जानकारी
- फ्रांस से बेंगलुरु तक गूंजता सवाल! दुनिया ने चेताया, फिर भी नहीं सीखे हम अब और कितनी जानें जाएंगी?
- क्या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा
- Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही
- 1971 की भारत पाकिस्तान जंग में कैसे अलग हुआ बांग्लादेश बनाम पूर्वी पाकिस्तान
- यदि POK को कर लिया भारत में शामिल तो क्या रहेगी चुनौतियां, कैसा होगा कश्मीर का नक्शा
नास्त्रेदमस की 10 भयानक भविष्यवाणी, चीन मचाएगा तबाही, अमेरिकी आसमान में आग, अंतिम जंग होगी गंगा के किनारे
Nostradamus: नास्त्रेदमस, संत अच्युतानंद और बाबा वेंगा सहित कई ज्योतिष और भविष्य वक्ताओं ने तृतीय विश्व युद्ध की भविष्याणी कर रखी है लेकिन यह कब होगा और कौन इसमें विजेता रहेगा यह रिसर्च का विषय हो सकता है। हालांकि इन नास्त्रेदमस की किताब सेंचुरी में कुछ ऐसे छंद लिखे हैं जो कि तीसरे विश्व युद्ध और उसके मंजर को प्रदर्शित करते हैं। पढ़िये सिर्फ वेबदुनिया पर।
1. 'मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।- (3/77 सेंचुरी)।
2. 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)- नास्त्रेदमस।
3. जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ।- (vi-51).
4. चीन की फौजें जब फ्रांस में घुसेगी तब जमकर आणविक और कीटाणु अस्त्रों का प्रयोग होगा। इसके बाद ये फौजें पूर्वी यूरोप के भीतर तक घुस जाएगी। वहां से दक्षिण स्पेन पर अरब फौजों की मदद से हमला किया जाएगा। (।।-29, ।।-96, v।-80, v।।।।-51, v-55, ।।।-20, ।-73, v।।।-94, v।-88)
5. शनि और मंगल सिंह राशि में होंगे तब स्पेन हाथ से जाता रहेगा। फ्रांसीसी हार ही जाएंगे। फिर पूर्वी हमलावर यूरोप पर भारी बमबारी करेगा। इटली को ही ये लोग प्रमुख अड्डा बनाएंगे। यूरोप कीटाणु हमले का शिकार होगा। (।।।-64, v-14, ।v-48)...फिर होगा स्विट्जरलैंड पर हमला। वहां के बैंकों का खजाना लूटा जाएगा। स्विस सेना कुछ न कर पाएगी। (v-85, ।-x-44, ।।-83).
6. यूरोप के बाद अमेरिका को निशाना बनाया जाएगा। एक प्रमुख चीन जनरल का पोता हमले की कमांड संभालेगा। पहला हमला जबरदस्त होगा। अमेरिका में अफरातफरी फैल जाएगी। नये शहर का आसमान आग से भर जाएगा। यह आग तेजी से ऊपर उठेगी। (।v-99, ।।-95, ।v-97)
7. 'अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबित वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)।
8. अंतिम अरब टुकड़ी बगावत करके अपने कमांडर से समर्पण करा देगी। तीसरा विश्व युद्ध खत्म हो जाएगा।- (।-70)
9. अंततः परमात्मा का हाथ रक्तपिपासु एलस Alus तक पहुंच जाएगा। वह खुद को समुद्र में भी नहीं बचा पाएगा। दो नदियों के बीच में खुद को सुरक्षित करके भी छिप नहीं पाएगा। सुरक्षित छिपकर भी वह काले और क्रुद्ध व्यक्ति से भयभीत होगा।, जो उसे उसकी करतूतों की सजा देगा। (v।-33)
10. 'एक सेनापति उत्सुकतावश पीछे भागती दुश्मन सेना की फौज का पीछा करेगा। वह उसके बचाव चक्र को भेदता हुआ, अंतत: उन्हें रोक देगा। वे पैदल भांगेंगे, मगर उनसे अधिक दूर नहीं होगा वह। अंतिम जंग गंगा (ganges) के किनारे होगी।'' (iv-51)
अधिकतर विद्वानों ने नास्त्रेदमस के ganges को गंगा नदी के रूप में ही संदर्भित किया है क्योंकि इस नाम की कोई दूसरी नदी विश्व में कहीं नजर नहीं आती है।
सोर्स : अशोक कुमार शर्मा की पुस्तक नास्त्रेदमस की संपूर्ण भविष्यवाणियां (डायमंड पाकेट बुक्स)
