सम्बंधित जानकारी
- मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
- कुंभ राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
- मकर राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
- Lal Kitab Rashifal 2024: मकर राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
- Lal Kitab Rashifal 2024: कुंभ राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
numerology 2024 Mulank 8
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है तो मूलांक 8 है)
भविष्यफल : 8 है तो शनि, 17 है तो शनि के साथ सूर्य और केतु और 26 है तो शनि के साथ चंद्र और शुक्र का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 8 है तो यह वर्ष अच्छा रहेगा, 17 है तो मिले जुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा और 26 है तो इस वर्ष परेशानियां खड़ी हो सकती है।
शिक्षा : विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत में थोड़ा सा कठिनाई भरा समय रहेगा लेकिन यदि मेहनत जारी रखते हैं तो बेहतर परिणाम निकल कर आएगा। लापरवाह छात्रों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी : आपके संबंध वरिष्ठ सहकर्मियों व बॉस के साथ कितना ही मधुर हो लेकिन प्रेक्टिकल होकर काम करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे। अन्यथा 8 का अंक शनि गड़बड़ कर सकता है। कार्यालय में होने वाली राजनीति से दूर रहें।
व्यापार : इस वर्ष व्यापारियों को शनि की सहायता मिलेगी लेकिन लापरवाही के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत एवं लगातार कोशिश करने से पीछे नहीं हटते हैं तो मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा।
रिलेशनशिप : प्रेम संबंधों में भावुकता या लगाव से परेशानी खड़ी हो सकती है। दांपत्य जीवन में दोनों को एक दूसरे का ध्यान रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ कभी कभार अनबन या असमंजसता देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के अच्छे योग हैं।
सेहत : इस वर्ष सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान में सावधानी रखें। जंक फ़ूड, चिकनी वस्तुओं तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचना होगा।
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 7, 8, 1, 6, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
शुभ दिन : बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है।
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का नीला, गहरा नीला और सफेद रंग है।
रत्न : नीलम या उसका उपरत्न।
