सोमवार, 29 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Kumbh Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2024: कुंभ राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

Lal Kitab Rashifal 2024: कुंभ राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय - Kumbh Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Aquarius zodiac Kumbh Rashi lal kitab 2024 : कुंभ राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी कुंभ राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी बृहस्पति और शनि के कारण आपको सफलता मिल सकती है, तीसरे भाव का राहु आपका भविष्य बिगाड़ सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 
 
लाल किताब कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Kumbh rashi Varshik Rashifal 2024:
 
कुंभ राशि करियर और नौकरी 2024 | Aquarius career and job 2024: आपकी राशि के स्वामी शनि देव आपकी कुंडली के प्रथम भाव में रहकर तीसरे, सप्तम भाव और दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे तब आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगी। नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनेंगे। आपको घमंड से बचकर वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों का सहयोग आपके साथ रहेगा। अगस्त के बाद ही नौकरी बदलने का विचार करें।
 
कुंभ राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Aquarius exam-competition and Education 2024: कुंभ राशि के छात्रों के लिए वर्ष की शुरुआत कमजोर रहने वाली है। शनि के कारण पढ़ाई में मन कम लगेगा। वर्ष के मध्य में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा। मेहनत करते रहेंगे तो सफलता मिलेगी। बृहस्पति के सहयोग से आप प्रतियोगिता की परीक्षा में सफल होंगे। वर्ष के अंत में पुन: शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
 
कुंभ राशि व्यापार 2024 | Aquarius business 2024: वर्ष 2024 में व्यापार की शुरुआत अच्छी रहेगी। शनि की सप्तम भाव पर रहेगी और सप्तम भाव के स्वामी सूर्य एकादश भाव में दशमेश मंगल के साथ स्थित होकर विराजमान रहेंगे तथा देव गुरु बृहस्पति मई माह में आपके तीसरे भाव में रहकर आपके सप्तम भाव, नवम भाव और एकादश भाव को देखेंगे। इससे आपका भाग्य प्रबल हो जाएगा। यदि साझेदारी का व्यापार नहीं है तो उन्नति होगी और चार गुना मुनाफा कमाएंगे। व्यापार के लिए यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ है।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: दूसरे भाव में राहु के चलते और वर्ष की शुरुआत में मंगल की दूसरे भाव की दृष्टि की चलते परिवार के सदस्यों के बीच कड़वाहट और गलतफहमी पैदा होगी, परंतु शुक्र और बुध जैसे ग्रह आपके चतुर्थ भाव पर पूर्ण दृष्टिपात करेंगे जिसके चलते वर्ष की शुरुआत में परिवार में खुशी रहेगी। माता पिता से अच्छे संबंध अच्छे रहेंगे। तीसरे भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के चलते भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। इसके बाद चतुर्थ भाव में बृहस्पति के जाने से पारिवारिक संबंधों में और प्रेम प्रगाढ़ होगा। सूर्य और मंगल जैसे गर्म प्रकृति के ग्रह आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ेगी और आपस में कहासुनी होने और विवाद बढ़ने की आशंका हो सकती है। बाद में संबंधों में सुधार भी होने की संभावना है।
कुंभ राशि सेहत 2024 | Aquarius Health 2024: कुंभ राशि के लिए वर्ष 2024 में शनि देव की कृपा से सेहत चंगा रहेगी, लेकिन दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु की उपस्थिति और शारीरिक दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं कही जा सकती है इसलिए अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरी है। केतु के अष्टम में होने से पेट संबंधी रोग होने की संभावना जरूरी है। बेहतर है कि आप ऐसा भोजन न करें जिससे कब्ज और एसिडिटी हो।
 
कुंभ राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Aquarius financial status 2024: तीसरे भाव में बृहस्पति बैठकर सप्तम, नवम और एकादश भाव को देखेंगे जिसके चलते आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। सूर्य और मंगल ग्रह आपके एकादश भाव में रहने के कारण इनकी वजह से आपको उत्तम आर्थिक लाभ होगा। राहु महाराज पूरे वर्ष आपके दूसरे भाव में रहेंगे जो खर्चों में भी बढ़ोतरी बनाए रखेंगे। इसलिए बृहस्पति ग्रह के उपाय करते रहें।
कुंभ राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Aquarius:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल कुंभ राशि वालों के लिए हैं।
 
- पहला उपाय यह है कि आप कन्या भोज कराएं और उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेते रहें।
 
- दूसरा उपाय यह है कि आंखों में काला सुरमा लगाते रहें या उसे खुली शीशी में रखकर सुनसान जगह पर शनिवार को दफन कर दें।
 
- तीसरा उपाय यह है कि किसी तालाब में शनिवार के दिन एक तांबे का सिक्का डालें।
 
- चौथा उपाय यह है कि हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार के दिन तिकोना ध्वज, जो लाल रंग का हो, जरूर लगाएं।
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 6 और 8 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 6, 8, 15, 17, 23 और 26 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 1, 2 और 9 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग नीला है लेकिन लाल और काले रंग से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला किसी को ब्याज का धंधा करना, पराई महिला पर नजर रखना और शराब पीना।