गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Tula Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2024: तुला राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

Lal Kitab Rashifal 2024: तुला राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय - Tula Rashi Varshik Rashifal 2024 in lal kitab in hindi
Libra zodiac Tula Tula Rashi lal kitab 2024 : तुला राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी तुला राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर बृहस्पति और शनि की कृपा बनी रहेगी लेकिन आपको राहु एवं केतु के बुरे प्रभाव से बचकर रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब तुला राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Tula rashi Varshik Rashifal 2024:
 
तुला राशि करियर और नौकरी 2024 | Libra career and job 2024: शनि के सप्तम और बृहस्पति के पंचम भाव में होने से फिर सूर्य और मंगल के तीसरे और राहु के छठे भाव में होने के चलते चुनौती का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप इससे घबराएंगे नहीं। वर्ष 2024 के ग्रह नक्षत्र यह बता रहे हैं कि करियर और नौकरी में इस वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि मध्य में बृहस्पति के नवम भाव में होने से नौकरी में बदलाव होने की संभावना है, लेकिन नवम भाव में और फिर दशम भाव में मंगल के जाने से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना भी बनेगी।
 
तुला राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Libra exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 के ग्रह गोचर के अनुसार इस वर्ष छात्रों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि चतुर्थ भाव के स्वामी शनि ग्रह आपकी कुंडली के पंचम भाव में रहेंगे। हालांकि यदि आप शनि के उपाय करते हैं तो पढ़ाई पर आपका फोकस बढ़ेगा और तब प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। हालांकि यदि आप यह नहीं भी करते हैं तो वर्ष के मध्य में राहु के कारण सफलता मिल सकती है। हमारी सलाह है कि आप वर्ष की शुरुआत से ही कड़ी मेहनत को ही महत्व दें।
tula rashifal 2021 in lal kitab
तुला राशि व्यापार 2024 | Libra business 2024: वर्ष की शुरुआत में राहु का छठे भाव में, सूर्य एवं मंगल का तीसरे भाव में, बुध एवं शुक्र का दूसरे भाव में और शनि एवं बृहस्पति का योग व्यापारियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा लेकिन वर्ष के मध्य में यह थोड़ा मंदा रह सकता है। यदि आप योजना पूर्ण कार्य करते हैं तो फिर व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति से बच जाएंगे। इसलिए हमारी सलाह है कि वर्ष की शुरुआत में जब ग्रहों की अच्‍छी स्थिति रहेगी तभी व्यापार को विस्तार देने का कार्य प्रारंभ कर दें। बुध के उपाय करके लाभ पाया जा सकता है।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव में शुक्र और बुध के होने से आपकी वाणी में मीठास रहेगी जिसके चलते प्रेम संबंध में भी मिठास रहेगी। शनि के पंचम भाव में होकर सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि होने से प्रेम विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। तीसरे भाव में सूर्य और मंगल के होने से भाई बहनों को लाभ होगा। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा न करें, अन्यथा नौकरी और व्यापार में आपको बुरे दिन देखना पड़ सकते हैं। परिजनों के सहयोग से ही आप सफल हो पाएंगे।
 
तुला राशि सेहत 2024 | Libra Health 2024: राहु के छठे भाव में गोचर होने से आप अपने खानपान और रहन सहन के प्रति लापरवाह होकर शरीर को रोगी बना लेंगे। आप गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं, हालांकि रोग से आप मुक्त भी हो जाएंगे। लेकिन कोई सा भी रोग हो कुछ न कुछ तो डेमेज करके चला ही जाता है। हो सकता है कि इसके बाद आप पूरे वर्ष कमजोरी महसूस करें या कि आपको आंखों की कोई समस्या हो जाए। आपको रक्त, पेट और स्नायु तंत्र से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप सात्विक भोजन को ही अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाएं, क्योंकि वर्ष के अंत में बृहस्पति जब अष्टम में रहेंगे, केतु बारहवें भाव में, राहु छठे भाव में रहेंगे और शनि पंचम भाव में रहेंगे उस समय पाचन तंत्र पूरी तरह खराब हो सकता है।
 
तुला राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Libra financial status 2024: तुला राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Libra financial status 2024: शनि ग्रह की पंचम भाव से सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव को दृष्टि होने से धन संबंधी समस्या का निदान होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बृहस्पति की कृपा और राहु के छठे भाव में होने से आय के अन्य सोर्स डेवलप होंगे। अचानक से आने वाले खर्च से आप घबराएंगे नहीं। व्यापार भी अच्छा चलेगा और नौकरी भी। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा है बस आप लेन देन करते वक्त सावधानी रखें।
तुला राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Libra:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल तुला राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला आसान से उपाय है कि आप शुक्रवार के दिन उपवास रखें, महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें या महालक्ष्मी मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। इससे नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
 
- दूसरा उपाय भी जान लें कि शनि को और शुभ बनाने के लिए आप अंधे या गरीबों को शनिवा के दिन भोजन कराएं। इससे जीवन में अचानक से आने वाले संकटों से आप बचकर रहेंगे और आर्थिक संकट नहीं आएगा।
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बहते जल में जौ प्रवाहित करें या बृहस्पति के उपाय करें।
 
- चौथा उपाय भी बहुत सरल है। माथे पर चंदन या हल्दी का तिलक लगाते रहें।
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 5 और 8 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 5, 8, 14, 17, 23 और 26 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 1 एवं 2 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग सफेद और हल्का नीला है लेकिन लाल और काले कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला किसी को धोखा देना, कड़वे वचन बोलना और शनि के मंदिर कार्य करना।
- आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है।