सम्बंधित जानकारी
- मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
- मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
- वृश्चिक राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
- Lal Kitab Rashifal 2024: धनु राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
- धनु राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
numerology 2024 Mulank 7
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है तो मूलांक 7 है)
भविष्यफल : 7 है तो केतु, 16 है तो केतु के साथ सूर्य और शुक्र और 25 है तो केतु के साथ चंद्र और बुध का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 7 है तो यह वर्ष अच्छा रहेगा, 16 और 25 है तो मिलाजुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा।
शिक्षा : छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रुचि अपने विषयों में न होकर दूसरे विषयों में हो सकती है। अपना मन भटकने न दें। भाषा विज्ञान, धर्म, ज्योतिष एवं दर्शन के छात्रों को सफलता मिलेगी।
नौकरी : आपके बॉस और सहकर्मी से आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और उनके सहयोग से तरक्की की संभावना है। आपको अहंकार और वाणी पर काबू रखना होगा नहीं तो पदोन्नति रुक सकती है।
व्यापार : व्यापारियों के लिए यह वर्ष मेहनत का वर्ष है। देर से सही भविष्य में आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। आप निवेश में लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नए समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
रिलेशनशिप : प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए यह साल अच्छा है। हालांकि वर्ष के मध्य में प्रेम संबंधों में खटपट हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आपसी गलतफहमियों और जिद करने से बचने की जरूरत रहेगी। भूमि, भवन या वाहन से संबंधित मामलों में साल अच्छे परिणाम दे सकता है।
सेहत : पैरों को लेकर कोई समस्या हो सकती है। चोट और मोच से बचना होगा। चा संबंधी इन्फेक्शन, एलर्जी आदि से सतर्क रहना होगा। बाकी कोई बड़ी समस्या नहीं है।
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 1, 4, 5, 6, 2 और 8 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
शुभ दिन : गुरुवार के अलावा सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है।
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का पीला और सफेद है।
रत्न : लहसुनिया या उपरत्न।
