मूलांक 4 का भविष्य 2024, जानिए शिक्षा, नौकरी, व्यापार, रिलेशनशिप और सेहत का कैसा रहेगा हाल
numerology 2024 Mulank 4
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 है)
भविष्यफल : 4 है तो राहु, 13 है तो राहु के साथ सूर्य और बृहस्पति, 22 है तो भी राहु के साथ चंद्र और 31 है तो राहु के साथ सूर्य और बृहस्पति का भी प्रभाव रहेगा। 4, 13 और 31 के लिए वर्ष मिलाजुला असर वाला और 22 के लिए कठिन रहने वाला है।
शिक्षा : छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्र सफल होंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।
नौकरी : इस वर्ष आपका करियर बुलंदियां हासिल करेगा। नौकरी में बृहस्पति आपका साथ देंगे। शोधार्थी, आईटी इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, प्रोफेसर या वकील को सफलता मिलेगी।
व्यापार : किसी के बहकावे में अथवा किसी गलतफहमी में आकर कोई बड़ा रिस्क या निवेश करना उचित नहीं रहेगा। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यापार या एमएनसी का काम करते हैं तो यह वर्ष अच्छा रहेगा।
रिलेशनशिप : प्रेम संबंधों में समय अनुकूल हैं, लेकिन संदेह करने से बचें अन्यथा। दांपत्य जीवन में उलझने पैदा हो सकती है। गलतफहमियों से बचने की जरूरत है। संतान का ध्यान रखें।
सेहत : इस वर्ष किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि आपको समय समय पर चैकअप कराते रहने की जरूरत है।
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 3, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
शुभ दिन : रविवार, सोमवार, शनिवार और बुधवार आपके लिए शुभ है।
शुभ रंग : पीला, नीला, भूरा और खाकी शुभ है।
रत्न : गोमेद।
