शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2021
  4. Money Horoscope In 2021
Written By

Financial Horoscope 2021 : नए साल में कितना आएगा धन, जानिए सितारों के संकेत

Financial Horoscope 2021 : नए साल में कितना आएगा धन, जानिए सितारों के संकेत - Money Horoscope In 2021
धन किसे नहीं चाहिए, जानिए इस साल 2021 में आपके जीवन में धन की क्या रहेगी स्थिति...  


मेष राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
अप्रैल 2021 और जुलाई 2021 के बीच आपको धन लाभ होगा और यह समय आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाला साबित होगा। इसी बीच अगस्त 2021 और अक्टूबर 2021 के महीने में आपको खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस समय धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर से नवंबर के बीच किसी कार्य विशेष को करने के लिए आपको लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसे चुकाने में आपको काफी समय लगेगा। साल के अंतिम महीने अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर मेष राशि के लिए 2021 धन और वित्त के मामले में सामान्य से बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
वृषभ राशि के लिए 2021 में बेवजह धन हानि होने के योग बनेंगे। वृषभ राशि के जातक साल 2021 में अपना धन किसी को भी उधार ना दें, क्योंकि उसके वापस लौटने की संभावना कम होगी। जनवरी से मार्च के बीच में आप काफी अधिक धन खर्च करेंगे। आपको मनी मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए अप्रैल, जून-जुलाई और अक्टूबर से नवंबर के महीने काफी लाभदायक साबित होंगे। इस समय में आपको अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। वर्ष 2021 काअंतिम महीना आय के हिसाब से थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान किसी विवाद के चलते आपका धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
धन की दृष्टि से मिथुन राशि के लिए साल की शुरुआत के कुछ महीने थोड़े कमजोर रहेंगे, क्योंकि इस दौरान खर्चों में लगातार वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। अप्रैल से जुलाई 21 के बीच आपको कई तरह के लाभ मिलने के योग बनेंगे, तब आपकी आर्थिक स्थिति फिर से पटरी पर लौट आएगी। इस वक्त आपकी कम दूरी की यात्रा कम होंगी, इसलिए लंबी दूरी की यात्राएं आपका बहुत धन खर्च करवाएंगी यहां तक कि सेहत पर भी अच्छा धन खर्च होने के योग बनेंगे। समय से पूर्व ही पूरी प्लानिंग करके रखें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। थोड़ी-बहुत बचत होगी। शेयर मार्केटिंग आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
कर्क राशि के लिए 2021 में चारों दिशाओं से धन की आवक होगी। कुछ ऐसे अवसर भी आएंगे जब आपको अवांछित तरीकों से धन का रास्ता दिखाई देगा, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में यह कष्टकारी बन सकता है। साल का मध्य भाग थोड़ा कमजोर रहने वाला है और इस दौरान अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी किसी बड़ी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बैंक से कोई लोन भी ले सकते हैं। 2021 का अंतिम भाग अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी आर्थिक फायदा मनचाहा होगा। 
सिंह राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
2021 की शुरुआत धन को लेकर मध्यम फलदायक रहेगी, क्योंकि साल के शुरू के महीनों में खर्चे बहुत अधिक दिख रहे हैं, पर यहां खुशी की बात यह है कि आपका कोई भी कार्य रुक नहीं सकता, इससे आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। धन के लिहाज से साल के बीच के महीने आपके लिए बेहतरीन रहने वाले हैं। जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर के महीने शानदार फल देने वाले साबित होंगे और आर्थिक स्थिति आपके मन के अनुसार मजबूत होती दिखाई देगी। फरवरी, मई और सितंबर थोड़े कमजोर लग रहे हैं। साल 2021 में अपना धन निवेश करने से पहले कई बार सोचें हो सके तो उचित सलाह भी लें क्योंकि यह वर्ष धन निवेश के लिए अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। 
कन्या राशि 
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
2021 की शुरुआत धन के मामले में सामान्य रहेगी लेकिन पूरे साल धन की जबरदस्त आवक बनी रहेगी। किसी खास परिस्थिति में कुछ लोगों को जमीन-जायदाद का फायदा भी होते दिख रहा है। गुप्त रूप से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस साल धन निवेश में भी फायदा दिख रहा है लेकिन किसी सलाहकार से मशविरा अवश्य करें। साल के अंत तक बचत के भी संकेत हैं और रूका धन भी मिलेगा यानी कुल मिलाकर धन के मामले में भी सितारे खनकदार हैं। बस आरंभ के दो महीने कमजोर होंगे। मार्च से गाड़ी चल पड़ेगी, जो दिसंबर 2021 तक एक सी गति से भागेगी। बस आप अपने खर्चों में लापरवाही न बरतें तो यह साल सपने पूरे करेगा। 
तुला राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021 
जनवरी से मार्च के महीने आपको निराश कर सकते हैं। धन को लेकर संघर्ष की स्थिति बन रही है लेकिन धैर्य रखिए, अप्रैल से मई महीने के बीच में आपको कोई जबरदस्त लाभ होने के अच्छे योग बनेंगे और यह लाभ आपकी सभी समस्याओं की पूर्ति कर देगा। तुला राशि के लिए अगस्त 2021 में सरकार से कोई धन लाभ हो सकता है। यात्राओं के कारण आपको लगातार धन का व्यय करना पड़ेगा। साल के बीच आपको उचित रूप से धन और संपत्ति की प्राप्ति होगी। साल के अंतिम महीने शुरुआती महीनों की तरह ही कमजोर लग रहे हैं लेकिन अगर आप किस्मत से ज्यादा मेहनत और हिम्मत पर भरोसा रखते हैं तो सितारे पलट भी सकते हैं, पर ऐसा तब ही होगा, जब आपमें उत्साह बना रहे। इस समय में आपको कोई चल अथवा अचल संपत्ति भी हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021
साल 2021 की शुरुआत वृश्चिक राशि के लिए काफी धमाकेदार साबित होगी। आपको धन की अच्छी आवक होगी। आप उस धन को बचत के रूप में भी इकट्ठा कर पाएंगे यानी स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति 2021 में मनचाही रहने के आसार हैं। इस साल खर्चों में भी कमी रहेगी। अत: मनी मैनेजमेंट में ज्यादा समस्याएं नहीं आएंगी। 2021 के बीच में आपको धन प्राप्ति के लिए थोड़े प्रयास करने होंगे। साल के अंत तक आप समृद्धि के हर मुकाम को हासिल कर लेंगे, बस आपको ईश्वर आराधना में नियमितता रखनी होगी। शुभ ऊर्जा के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा-बहुत समय भक्ति और पूजा में भी लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा इस वर्ष आप पर भरपूर दिखाई दे रही है, बस आचरण की शुद्धता बनाए रखें, छल-कपट से दूरी रखें। 
धनु राशि 
धन के लिए कैसा होगा साल 2021
धनु राशि वालों की आय इस साल निरंतर बढ़ती हुई नजर आ रही है। आप का खोया हुआ धन वापस लौट सकता है यानी रूका हुआ पैसा मिलेगा। इससे आपको कई आर्थिक फैसले लेने में बहुत लाभ मिलेगा। 2021 की शुरुआत में पिता से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। शुरुआती दो महीने आपके लिए बहुत अनुकूल हैं और उसके बाद सालभर धन आगमन के नए द्वार खुलते जाएंगे। अगस्त में आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इससे आपके बैंक अकाउंट पर कोई खास असर नहीं होगा। इस साल आप घर या कार जैसी बड़ी खरीदी भी कर सकते हैं और यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। धनु राशि रुपए पैसों को लेकर गंभीर राशि मानी जाती है, यही वजह है कि इनका मनी मैनेजमेंट बहुत व्यवस्थित होता है। वैसे तो धन का दुरुपयोग आप सहन नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपने पर शाही खर्चे करने हों तो उसमें भी पीछे नहीं हटते। धन के हिसाब से यह साल हराभरा रहने वाला है।   
 मकर राशि
धन के लिए कैसा होगा साल 2021
साल का दूसरा महीना लगते ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। आपकी आमदनी में भी आशा के अनुरूप वृद्धि होगी। इस पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से जिस धन के लिए आप कोशिश कर रहे थे वह इतनी सहजता से मिलेगा कि खुद आपको विश्वास नहीं होगा। आप बहुत संतोषी हैं, इसलिए ढेर सारा धन आपकी ख्वाहिश में नहीं है लेकिन सितारे कह रहे हैं कि आपका संघर्ष इस साल रंग लाएगा, धन खूब आएगा और जिंदगी बहुत सरल होगी। शेयर बाजार से भी धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि 
धन के लिए कैसा होगा साल 2021
इस साल धन जैसे-जैसे आता जाएगा वैसे-वैसे खर्च भी होता जाएगा। बचत न के बराबर होगी। मनी मैनेजमेंट आप कर नहीं सकते। बेहतर है कि इस साल आप अपना ध्यान सिर्फ उतना कमाने में लगाएं, जितना कर्ज उतारने के लिए जरूरी है। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आप अपना कर्ज चुका सकेंगे। नौकरी में पैसा बढ़ेगा लेकिन मनमाफिक और मेहनत के अनुसार नहीं इसलिए इस वर्ष धैर्य ही रखना होगा। साल 2022 धन के लिए चमकदार साबित होगा वर्ष 2021 के सितारे थोड़े फीके लग रहे हैं। आप निराश होने वालों में से नहीं हैं क्योंकि आपके लिए धन से ज्यादा मन का सुख मैटर करता है। शेयर मार्केट में आपका पैसा बढ़ेगा। इस साल आप कर्ज से मुक्ति पा लेंगे तो उसके बाद वाला साल आपके लिए सुकूनदायक होगा। असली धन सेहत है और वह आपके पास अच्छी है। साल का अंत आपको धन के मामले में मिलीजुली खुशियां देगा।      
मीन राशि 
धन के लिए कैसा होगा साल 2021
साल 2021 की शुरुआत तो अच्छी दिख रही है और बेहतरीन नतीजे भी हासिल होंगे। भाग्य का सितारा भी बुलंद होगा और वह आपको धन भी दिलाएगा। साल के मध्य में थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है जिसके लिए संघर्ष करना होगा। साल के अंत तक वही पैसा लौट आएगा, जिससे आपकी खुशी भी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक कमजोरी दूर हो पाएगी। कर्ज से मुक्ति की संभावना कम है। खर्चे बढ़ते दिख रहे हैं। इस साल बचत नहीं होगी। सही दिशा में कोशिश और मेहनत से सितारे पलट भी सकते हैं। आर्थिक धोखेबाजी से बचें। 
ये भी पढ़ें
लाल किताब राशिफल 2021 : धनु राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष