सिंह लग्न : कैसा होगा 2014
लग्न के अनुसार जानिए नया साल
लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए
FILE |
भाग्य का स्वामी वाणी भाव यानी द्वितीय में सम का होने से भाग्य साथ देगा। आयु में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शनि उच्च का होकर तृतीय भाव में होने से पराक्रम में वृद्धि होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। इष्ट मित्रों का सहयोग पाएंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ खर्च होगा।
भाग्योन्नति में बाधा आ सकती है। बाहरी मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। यात्रादि में संभल कर चलना होगा। 20 जून से गुरु उच्च का द्वादश भाव से होने से सुख में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ व बाहरी संपर्क संभव है। शत्रु पक्ष से बचकर चलना होगा। मान प्रतिष्ठा में यथेष्ट लाभ रहेगा।

