1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2014
  4. मकर लग्न : कैसा होगा 2014

Capricorn Horoscope 2014 | मकर लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न के अनुसार जानिए नया साल

मकर लग्न

लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए

FILE

मकर लग्न- लग्न का स्वामी शनि वर्षारंभ में उच्च का होकर दशम भाव में होने से यह वर्ष निश्चित ही शुभ व सुखद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफलता पाएंगे।

व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति प्रगति पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति के साथ लाभान्वित होंगे। स्वयं के प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। मकान-भूमि संबंधित मामलों में संभल कर चलना होगा। अष्टम भाव का द्वादश भाव में होना विपरीत राजयोग का निर्माण करता है।

वर्षारंभ में कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी संपर्कों का लाभ मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। शत्रु वर्ग इस वर्ष प्रभावहीन होंगे। दैनिक व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

इस वर्ष आर्थिक समस्याओं का समाधान होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण सफलता पाएंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'