Aquarius Horoscope 2014 | कुंभ लग्न : कैसा होगा 2014
लग्न के अनुसार जानिए नया साल
लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए
FILE |
कुंभ लग्न- लग्न का स्वामी शनि उच्च का होकर नवम यानी भाग्य भाव में है अत: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद व लाभदायक रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। कई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आप तरोताजा रहेंगे। पिछले समय से चली आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। पराक्रम में कुछ कमी रह सकती है। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी।
धन से संबंधित मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ खर्च होगा। संतान के मामलों में समय सुखद व प्रसन्नतादायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
बाहरी व्यक्तियों का संपर्क लाभदायी रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सावधानी का है। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा।

