1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान

तिल-खोया की बर्फी

तिल-खोया की बर्फी
IFM

सामग्री :
धुले हुए छिलका रहित तिल 500 ग्राम, मावा 500 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, इलायची 5-6 नग, बारीक कटे बादाम 50 ग्राम, कतरे हुए पिस्ता 50 ग्राम।
  तिल कड़ाही में डालकर हल्का-सा भून लें। मावे को भून लें। शकर में पानी डालकर चाशनी बनाएँ। भुनी हुई तिल मिक्सर में चलाकर दरदरा करें। चाशनी में तिल, मावा, इलायची पावडर अच्छी तरह मिलाएँ।      


विधि :
तिल कड़ाही में डालकर हल्का-सा भून लें। मावे को भून लें। शकर में पानी डालकर चाशनी बनाएँ। भुनी हुई तिल मिक्सर में चलाकर दरदरा करें।

चाशनी में तिल, मावा, इलायची पावडर अच्छी तरह मिलाएँ। बादाम व पिस्ता कतरन (आधे) डालें और मिलाएँ। अब ट्रे में देशी घी की चिकनाई का हाथ लगाएँ और इस मिश्रण को जमा दें। ऊपर से बादाम, पिस्ता कतरन से सजाएँ। जम जाने पर चाकू की सहायता से बर्फी काट लें।

लीजिए तिल-खोया की बर्फी तैयार है। तिल-गुड़ के गर्म तासीर के होने की वजह से इसका सेवन सर्दियों में विशेष रूप से किया जाता है।